एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी किया पथराव, कई घायल

मुजफ्फरनगर के अलावलपुर गांव में जमीन विवाद और भगवान की मूर्ति खंडित करने को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच भिड़ंत हो गई. इस दौरान कई लोग घायल हो गए.

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार रात बड़ा बवाल हो गया. सरकारी जमीन पर कब्जे और भगवान की मूर्ति खंडित करने को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई. झड़प में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ. हमले में कई लोग घायल हो गए हैं. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया. पथराव के चलते एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है. हालांकि पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मी के घायल होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं.

मामला चरथावल इलाके के अलावलपुर गांव का है. झगड़े का कारण गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और इसी जमीन पर स्थापित भगवान की प्रतिमा खंडित करना बताया जा रहा है. जमीन को लेकर दो समाज के लोगों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. इसी विवाद ने गुरुवार रात बड़े झगड़े का रूप ले लिया. दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए. तभी एक तरफ से पत्थरबाजी शुरू होते ही दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले. झगड़े में दोनों पक्षों के दर्जनभर लोग घायल हो गए.

वहीं, सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. इसी बीच किसी शरारती तत्व ने मंदिर में रखी भगवान की मूर्ति खंडित कर दी जिससे गांव में आक्रोश फैल गया. इस दौरान पुलिस पर पथराव हो गया. 

भारी फोर्स तैनात
घटना की सूचना पर एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीओ सिटी, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सीओ सदर हेमन्त कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही कई आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड के चुनावी रण में हरदा ही होंगे कांग्रेस के 'सेनापति', अपनी पसंद का अध्यक्ष बनवाकर दिखाई ताकत 

जेवर एयरपोर्ट का काम शुरू होने से पहले ही ठेका गिरोह सक्रिय, 500 करोड़ का फर्जी टेंडर जारी

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget