एक्सप्लोरर

अमेजन प्राइम वीडियो पर सात भारतीय फिल्मों का होगा ग्लोबल प्रीमियर

लॉकडाउन की वजह से पूरे देश में सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से कई फिल्मों की रिलीज रूकी हुई है

देश की कई विभिन्न भाषी फिल्में जैसे कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत शूजित सरकार की 'गुलाबो सिताबो', विद्या बालन की मुख्य भूमिका वाली 'शकुंतला देवी', ज्योतिका स्टारर 'पोनमागल वंधाल' सहित कई अन्य फिल्मों का मई और अगस्त महीने के बीच अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा। शूजित सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के आगामी प्रीमियर की घोषणा होने के बाद, अमेजन प्राइम वीडियो ने आज ऐसी ही छह बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की घोषणा की है, जिनका सीधा प्रसारण डिजिटली किया जाएगा।

amitabh फिल्मों का प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर अगले तीन महीनों में होगा और यह दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के निदेशक और कंटेंट हेड विजय सुब्रमण्यम ने कहा, "हम प्राइम वीडियो में हमारे उपभोक्ताओं की पसंद पर काम करने में विश्वास  रखते हैं और यही विश्वास हमारे नवीनतम पेशकश की उत्पत्ति है।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले 2 वर्षो से प्राइम वीडियो हमारे ग्राहकों के लिए भाषाओं से परे सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों के भीतर नई फिल्मों को देखने के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है। अब हम इसे एक कदम और आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके तहत भारत की सात बहुप्रतीक्षित फिल्में शामिल हैं। दर्शकों को घर बैठे सिनेमाई अनुभव देने के लिए इन्हें विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा।" अमेजन प्राइम वीडियो का डायरेक्ट-टू-सर्विस स्लेट: पोनमागल वंधाल (तमिल), 29 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर ज्योतिका, पार्थीबन, भाग्यराज, प्रताप पोथेन और पंडियाराजन द्वारा अभिनित 'पोनमागल वंधाल' एक लीगल ड्रामा है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं जे.जे. फ्रेड्रिक और इसे सूरिया और राजशेखर कपूर्रासुंदरापांडियन ने प्रोड्यूस किया है । गुलाबो सिताबो (हिन्दी), 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनीत 'गुलाबो सिताबो' एक पारिवारिक कॉमेडी है, जिसमें आम आदमी का दैनिक संघर्ष दिखाया गया है। इस फिल्म को जूही चतुवेर्दी ने लिखा और शूजित सरकार ने निर्देशित किया है और रॉनी लाहिड़ी व शील कुमार इसके निमार्ता हैं। पेंग्विन (तमिल और तेलुगू), 19 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर कीर्ति सुरेश द्वारा अभिनीत 'पेंग्विन' के लेखक और निर्देशक हैं ईश्वर कार्तिक। इस फिल्म के निमार्ता हैं स्टोन बेंच फिल्म्स और कार्तिक सुब्बाराज। लॉ (कन्नड़), 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर रागिनी चंद्रन, सिरि प्रह्लाद और महान अभिनेता मुख्यमंत्री चंद्रू द्वारा अभिनीत 'लॉ' के लेखक और निर्देशक हैं रघु समर्थ और निमार्ता हैं अश्विनी तथा पुनीत राजकुमार। फ्रेंच बिरयानी (कन्नड़), 24 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर 'फ्रेंच बिरयानी' में दानिश सैत, साल युसुफ और पितोबाश मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके लेखक अविनाश बालेक्कला हैं , पन्नागा भाराना ने इसे निर्देशित किया है और इसके निमार्ता अश्विनी, पुनीत राजकुमार और गुरुदत्त ए. तलवार हैं।

vidya

शकुंतला देवी (हिन्दी), रिलीज की तारीख की घोषणा बाकी है 'शकुंतला देवी' में मुख्य भूमिका विद्या बालन ने निभाई है, यह एक लेखिका और गणितज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जो ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से मशहूर थीं। इस फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है। फिल्म को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स प्रोडक्शंस एवं विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है । सुफीयम सुजाथायुम (मलयालम), रिलीज की तारीख की घोषणा बाकी है। अदिति राव हैदरी और जयसूर्या द्वारा अभिनीत इस फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं नारानीपुझा शनावास और निमार्ता हैं विजय बाबू का फ्राइडे फिल्म हाउस।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget