एक्सप्लोरर

CoronaVirus: उत्तराखंड में जानवरों के लिए बनाया गया अलग वार्ड

राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि रिजर्व में बाघों तथा अन्य वन्यजीवों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए है ।

देहरादून, भाषा। अमेरिका के एक चिड़ियाघर में एक बाघ को हुए कोरोना वायरस संक्रमण से चिंतित उत्तराखंड स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के अधिकारियों ने बाघों, हाथियों और अपने खोजी कुत्तों को घातक वायरस से बचाने के लिए अपनी रेंजों में पृथक वार्ड बनाए हैं।

सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुपालन के तहत रिजर्व के कालागढ़ और बिजरानी रेंजों में पृथक वार्ड बनाए गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, जानवरों पर नजर रखने के लिए रिजर्व में 40 वीडियो कैमरे और 450 स्टिल कैमरे लगाए गये हैं जिससे कोविड-19 के कारण उनके व्यवहार में होने वाले परिवर्तन पर नजर रखी जा सके।

अधिकारी ने बताया कि कर्मियों को चौकियों पर ही रहने को कहा गया है और उनके कोविड-19 से संक्रमित होने तथा उनसे जानवरों को यह बीमारी होने की आशंका के मद्देनजर उन्हें वहीं जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गश्ती स्टॉफ को भी वन्यजीवों के किसी भी प्रकार के असामान्य व्यवहार पर नजर रखने को कहा गया है। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि रिजर्व में बाघों तथा अन्य वन्यजीवों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए है।

पात्रो ने कहा, ‘‘रिजर्व में पूर्ण बंद लागू है। जानवरों के लिये खाना अंदर लाए जाने से पहले उसे द्वार पर संक्रमण मुक्त किया जाता है।’’ उन्होंने बताया कि जानवरों को खाना खिलाने और उनकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों की भी नियमित रूप से थर्मल जांच की जा रही है ताकि उनके कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका दूर की जा सके ।

एक अधिकारिक अनुमान के अनुसार, कार्बेट टाइगर रिजर्व में 250 बाघ और 1,100 हाथी हैं जबकि राजाजी टाइगर रिजर्व में 38 बाघ और 450 हाथी हैं। उत्तराखंड वन विभाग के पास 22 हाथी और खोजी कुत्तों के दो दस्ते हैं । नैनीताल स्थित जीबी पंत हाई अल्टीटयूड जू के निदेशक बिजूलाल ने कहा, ‘‘चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है । जानवरों के बाड़े को नियमित रूप से साफ किया जा रहा है । सैनेटाइजर का उपयोग किया जा रहा है।’’ उत्तराखंड में दो टाइगर रिजर्व, छह राष्ट्रीय उद्यान, सात अभयारण्य, चार कंजर्वेशन रिजर्व, दो बड़े चिड़ियाघर, एक छोटा चिड़ियाघर और दो पशु बचाव केंद्र हैं ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget