एक्सप्लोरर

अमरोहा में स्कूली वैन हादसे का शिकार, मचा कोहराम, एक की मौत, 15 बच्चों समेत 3 टीचर्स की हालत गंभीर

Amroha News: घटना की सूचना के बाद मृतक बच्चे के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. और जिनका इलाज चल रहा है, उनके लिए उनका परिवार प्रार्थना कर रहा है.

अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया. गजरौला-हसनपुर मार्ग पर स्थित मनौटा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कूल वैन की सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से भिड़ंत हो गई, जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 15 छात्र और तीन महिला शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं.

हादसे के वक्त वैन बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे बच्चों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हसनपुर सीएचसी पहुंचाया,जहां से घायलों को बेहतर इलाज के लिए अमरोहा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

हादसे के चश्मदीदों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन तेज रफ्तार में थी और गलत दिशा में चल रही थी. यह भी सामने आया है कि जिस मारुति वैन से बच्चों को लाया जा रहा था, उस पर कहीं भी स्कूल का नाम अंकित नहीं था, जिससे स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हो रही है.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हादसा इतना भीषण था कि मासूमों की चीख-पुकार ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया.

धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी, पांचवे नामजद की हुई गिरफ्तारी

स्थानीय हसनपुर सीएचसी ले जाया गया
ये सभी बच्चे थाना हसनपुर क्षेत्र के सहसौली में स्थित IBS पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद बच्चों को स्थानीय हसनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे ने पहले ही दम तोड़ दिया.बाक़ी घायल बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें तत्काल अमरोहा हायर सेंटर रेफर किया गया है.हादसे में स्कूल स्टाफ के कुछ सदस्य भी घायल हुए हैं. हादसे के वक्त स्कूल वैन में फंसे बच्चों को निकालने में एचएसएस पब्लिक स्कूल के स्टाफ ने भी साहस दिखाया, और उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

फिलहाल अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है और जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. अभी यहां मातम पसरा है, परिवारों में ग़म का माहौल है. जो बच्चा स्कूल के लिए निकला था, वो कभी वापस घर नहीं लौटेगा. घटना की सूचना के बाद मृतक बच्चे के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. और जिनका इलाज चल रहा है, उनके लिए उनका परिवार प्रार्थना कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget