एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी का हिस्सा हैं ओम प्रकाश राजभर? अटकलों पर SBSP अध्यक्ष ने दिया जवाब

Kanpur News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कल तक लोग अंग्रेजों की गुलामी कर रहे थे, लेकिन अब नेताओं की गुलामी कर रहे हैं. अगर आप अभी के कुछ नेताओं से पूछेंगे तो वह 10-12 जातियों के ही नाम बता पाएंगे.

Kanpur News: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) कानपुर देहात (Kanpur Dehat) पहुंचे और एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी के साथ होने की अटकलों को साफ कर दिया और कह दिया कि मैं बीजेपी का हिस्सा नहीं हूं, आप गलतफहमी में हैं. दरअसल, ओम प्रकाश राजभर कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में निजी कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं बीजेपी का हिस्सा नहीं हूं और देश में गुलामों को गुलामी का एहसास कराने आया हूं क्योंकि जब लोग जागेंगे तभी सवेरा होगा.

जातिगत जनगणना के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कल तक लोग अंग्रेजों की गुलामी कर रहे थे लेकिन अब नेताओं की गुलामी कर रहे हैं. देश में 6,743 जातियां हैं लेकिन आप अभी के कुछ नेताओं से पूछेंगे तो वह 10-12 जातियों के ही नाम बता पाएंगे. ऐसे में जिन जातियों की गिनती ही ना हो सके उन्हें उनका हक और हिस्सा कैसे मिलेगा. जब देश में बेरोजगारी दवाइयां और शिक्षा का बजट एलॉट ही नहीं होगा तो उन्हें हिस्सा कैसे मिलेगा. 

सपा पर जमकर साधा निशाना
ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि जब तक देश और प्रदेश में जातियों की गिनती नहीं होगी, तब तक हिस्सेदारी भी नहीं मिलेगी. वहीं ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी भी जाति जनगणना नहीं चाहती है, सिर्फ वह चिल्लाती रहती है. अगर जाति जनगणना हो जाएगी तो निषाद, केवट मल्लाह मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हो जाएगा. वहीं राजभर ने कहा कि 4 बार प्रदेश में सरकार रही तब उन्होंने गिनती क्यों नहीं करवाई. जातिगत जनगणना उस समय क्यों नहीं हुई वह चाहते तो उस समय जनगणना करवा सकते थे.

सपा पर तंज कसते हुए ओम प्रकाश राजभर ने बहुजन समाज पार्टी को भी आड़े हाथ ले लिया और कहा कि बहुजन समाज पार्टी भी जातिगत जनगणना पर खूब चिल्ला रही है. आज सभी दल बीजेपी से जातिगत जनगणना की भीख मांग रहे हैं, जब वह सत्ता में थे और मालिक थे तब उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई.

बीजेपी का हिस्सा होने पर कही ये बात 
कभी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ हाथ से हाथ मिलाते नजर आने वाले, तो कभी बीजेपी के कसीदे पढ़ने वाले ओम प्रकाश राजभर एक समय समाजवादी पार्टी का हिस्सा बन चुके थे तो अब अपने कदमों को नए राजनीतिक दल की जमीन पर कायम करने की कवायद भी करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में बीजेपी के साथ ओमप्रकाश राजभर की निकटता देखने को मिल रही है तो वहीं ओमप्रकाश राजभर ने एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया कि वह बीजेपी का हिस्सा नहीं है बल्कि वह खुद को भारतीय समाज पार्टी का अंग कहने लगे.

यह भी पढ़ें:-

प्रियंका गांधी के PA पर बदतमीजी करने, जातिसूचक शब्द कहने, महिला को उठाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget