एक्सप्लोरर

UP News: 'भाभी निकहत को झूठा फंसाया जा रहा', MLA अब्बास अंसारी के भाई उमर ने बताया इसे प्रशासन की साजिश

Lucknow News: सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के भाई उमर अंसारी ने कहा कि आम मुलाकातियों की तरह जब भाभी निकहत अंसारी चित्रकूट जेल से बाहर निकल रहीं थीं तभी उनको हिरासत में ले लिया गया.

UP Politics: सुहलदेव समाजवादी पार्टी (SBSP) विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) के भाई उमर अंसारी ने भाभी निकहत बानो (Nikhat Bano) की गिरफ्तारी के बाद बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि यह सब साजिश के तहत किया गया है. उमर अंसारी ने कहा कि आम मुलाकातियों की तरह जब मेरी भाभी निकहत अंसारी चित्रकूट जेल से बाहर निकल रहीं थीं तभी उनको हिरासत में ले लिया गया. इसके साथ ही यह दावा किया गया है कि उनके पास से मोबाइल, नगदी और ज्वैलरी बरामद की गई है. उन्होंने दावा किया कि यह सब कुछ असत्य है और साजिश के तहत बरामदगी दिखाई गई है. 

उमर अंसारी ने आगे कहा कि गैर कानूनी चीजों को निकहत अंसारी से बरामद कर भ्रामक और झूठी घटना को दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी के सारे मुकदमे की पैरवी और भागदौड़ मेरी भाभी निकहत अंसारी द्वारा ही की जा रही थी. इसलिए शासन प्रशासन ने उनको झूठा फंसाकर जेल में डालने के लिए और विधायक अब्बास अंसारी की पैरवी ठीक से ना हो सके इसलिए ये साजिश रची गयी है. 

परिवार को फंसाने की कोशिश की जा रही 
उमर अंसारी ने आगे कहा कि हमारे परिवार पर सामंतवादी और मनुवादी विचारधारा रखने वाले लोगों द्वारा मेरे पिता, माता, मेरे भाई और मुझे और अब मेरी भाभी को फंसाने की कोशिश लगातार की जा रही है. बता दें कि मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि वो पति अब्बास अंसारी के साथ जेल में बिना लिखा पढ़ी के मुलाकात करते हुए पकड़ी गईं थी. इसके अलावा चित्रकूट जेल के अधीक्षक अशोक कुमार सागर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुशील कुमार, कांस्टेबल जगमोहन समेत जेल के कई कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें:-

UP GIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, योगी सरकार की जमकर की तारीफ 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ मंदिर चोरी मामला: SIT की कार्रवाई, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
बदरीनाथ मंदिर चोरी मामला: SIT की कार्रवाई, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
यूपी में गर्मी का The End! मानसून होगा मेहरबान, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget