एक्सप्लोरर

सावन का पहला दिन आज, काशी में भोले के दरबार पर लगी भक्तों की कतार

सावन का पहला दिन आज, काशी में भोले के दरबार पर लगी भक्तों की कतार। जहां काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से लाखों भक्त वाराणसी पहुंचे हैं।

वाराणसी, एबीपी गंगा। आज से शिव का महीना यानी सावन शुरू हो गया है। आज सावन का पहला दिन है। शिव की नगरी काशी शिवभक्तों के हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से लाखों भक्त वाराणसी पहुंचे हैं | सावन में पूरे एक महीने तक वाराणसी में देशभर से श्रद्धालु भगवान भोले शंकर से प्रार्थना करके अपना मन वांछित फल मांगने आते हैं।

शिव की नगरी काशी में सावन के पहले दिन शिव भक्त कांवरियों की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ी है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के साथ ही काशी के प्रमुख शिवालयों में भी शिव भक्त बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। चारों ओर बोल बम के जयकारे गूंज रहे है। काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रात से ही कांवरियों की भारी भीड़ लाइन में लगकर विश्वनाथ के दर्शन के लिए अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से शिवभक्तों के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

सावन का पहला दिन आज, काशी में भोले के दरबार पर लगी भक्तों की कतार

सावन के पहले दिन भगवान शिव के त्रिशूल पर विराजमान काशी नगरी के सभी सड़के केसरिया रंग में रंगी नजर आईं। जहां केसरिया धारण किए शिव भक्त बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिे काशी पहुंचे हैं। प्रयाग और दूसरे इलाकों से जल लेकर काशी आने वाले भक्तों ने लंबी कतारों में घंटों लगकर बाबा का दर्शन किया।

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी दया नन्द शास्त्री ने बताया कि आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है। स्वयं शंकर जी आशुतोष बाबा विश्वनाथ का अति प्रिय महीना है। अभिषेक प्रिय विष्णु शंकर जी के जलाभिषेक का विशेष महत्व है और बहुत फल प्राप्त होता है। सुख और शांति का प्रतीक है। कोई भी श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करता है, वह बाबा की कृपा से पुण्य का भागी बनता है।

सावन का पहला दिन आज, काशी में भोले के दरबार पर लगी भक्तों की कतार

सावन में बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आए मध्य प्रदेश के लोकेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि भोर में गंगा स्नान करके तभी से लाइन में लगे हैं। आज से सावन शुरू हुआ है। आज बाबा का पहला दर्शन करने आए हैं। लोकेश ने कहा कि इतनी भीड़ है देख कर बहुत अच्छा लग रहा है। सावन के पहले दिन गाजीपुर से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आए श्रीकांत यादव ने कहा कि दर्शन करके बाबा से यही कामना है कि देश समाज और परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। श्रीकांत ने कहा कि मैं पिछले साल की बाबा का दर्शन करने आया था और इस साल भी आया हूं।

सावन का पहला दिन आज, काशी में भोले के दरबार पर लगी भक्तों की कतार

द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रमुख ज्योतिर्लिंग के रूप में बाबा विश्वनाथ के प्रिय महीने सावन का आज प्रथम दिन है। श्रद्धालु गंगा स्नान करके बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते है। रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। चंद्र ग्रहण का मोक्ष होने पर घाटों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। आज से लेकर पूरे 1 महीने तक वाराणसी में देश भर से श्रद्धालु भगवान भोले शंकर से प्रार्थना करके अपना मन वांछित फल मांगने आते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget