एक्सप्लोरर

संजीव बालियान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को लगाई फटकार, मीडिया से मांगी माफी

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुरादाबाद के एक कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। उन्होंने मीडियाकर्मियों से माफी भी मांगी।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई है। कार्यकर्ताओं की हरकत से नाराज बालियान ने मीडियाकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर उनसे माफी भी मांगी। दरअसल, संजीव बालियान मुरादाबाद में बीजेपी सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों के लिए आरक्षित कुर्सियों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कब्जा किया हुआ था।

संजीव बालियान ने मंच से बार-बार बीजेपी कार्यकर्ताओं से कुर्सियां खाली करने को भी कहा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी। मीडियाकर्मियों ने इसकी शिकायत बालियान से भी की। बीजेपी कार्यकर्ताओं की इस हरकत से बालियान नाराज हो गए और फटकार लगा दी। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें अनुशासन में रहने की नसीहत भी दी। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों से अपना कब्जा छोड़ा। वहीं, संजीव बालियान ने इसके बाद मीडियाकर्मियों से हाथ जोड़कर उनसे माफी भी मांगी।

मॉब लिंचिंग पर भी बोले बालियान संजीव बालियान ने देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटना पर भी अपनी बात सामने रखी। बालियान ने कहा कि देश में एक बहुत बड़ी लॉबी ऐसी है जो सोशल मीडिया के जरिये सच्चाई को जाने बिना वर्ग विशेष को भड़काने का काम करती है। कानून को अपना काम करना चाहिए। लोकतंत्र के लिए यह शुभ लक्षण नहीं है। सोशल मीडिया पर झूठ बोला जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget