एक्सप्लोरर

UP: सपा के तीन विधायकों की छुट्टी पर संजय निषाद का तंज, अखिलेश यादव से बोले- 'बहुत देर कर दी साहब'

UP News: समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों के निष्कासन पर टिप्पणी करते हुए संजय निषाद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का फैसला सबको मानना चाहिए. सपा ने जिन तीन विधायकों को निकाला, उन्हें पहले ही निकाल देना चाहिए था.

UP Politics: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने आगरा में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. आगरा पहुंचे संजय निषाद ने पहले सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और फिर सूरसदन में मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने सपा के तीन विधायकों के निष्कासन और खनन माफिया जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी.

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों के निष्कासन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का फैसला सबको मानना चाहिए. सपा ने जिन तीन विधायकों को निकाला उन्हें पहले ही निकाल देना चाहिए था. अखिलेश यादव कई बार जल्दबाजी में फैसले लेते हैं, जिसके कारण सपा आज हाशिए पर आ गई है. उनके सलाहकारों की वजह से पार्टी की यह स्थिति हुई है.

खनन माफिया पर विपक्ष को घेरा

संजय निषाद ने खनन माफिया के मुद्दे पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि एनजीटी प्रदेश और केंद्र सरकार से ऊपर है. अगर कहीं अवैध खनन हो रहा है, तो विपक्ष को एनजीटी में शिकायत करनी चाहिए. लेकिन, सच्चाई यह है कि आज खनन वही लोग कर रहे हैं, जिनके पास पैसा, गाड़ी और संसाधन हैं. खनन माफिया आज पैदा नहीं हुए ये सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में ही पनपे हैं.

संजय निषाद ने आगे कहा कि हमारी सरकार खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जबकि विपक्षी दलों के शासन में खनन के लिए अलग से व्यवस्था बनाई गई थी. बालू, जमीन, ताल और घाटों पर निषादों का अधिकार राजस्व संहिता में दर्ज है, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस ने इसे छीना. अब निषादों का हक उन्हें वापस मिलना चाहिए.

निषाद समुदाय को बताया ईमानदार

संजय निषाद ने निषाद समुदाय के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि निषाद ईमानदार हैं. निषाद समाज ने अंग्रेजों को भगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के विकास में भी योगदान दे रहे हैं. 30 साल तक निषादों ने इन पार्टियों को सत्ता में बिठाया, लेकिन अब समय है कि निषादों को उनका हक वापस मिले.

पार्टी की आगे रणनीति पर बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि हमें नया करने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं. हमारी पार्टी के नए कार्यों का दर्द पुरानी पार्टियों को साफ दिख रहा है. उन्होंने निषाद समुदाय के हितों के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि उनकी सरकार निषादों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget