एक्सप्लोरर

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले के बाद बेटी संघमित्रा ने BJP को घेरा, कहा- फाजिलनगर के लोग मेरे पिता को...

UP Election 2022: फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें मारने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया. इस पर उनकी बेटी संघमित्रा मौर्या ने भी बीजेपी को घेरा है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र (Fazilnagar Assembly Constituency) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने उन्हें मारने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया. स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन पर हमला कराया है.  वहीं बीजेपी नेताओं का दावा है कि हमले की शुरुआत सपा नेता के समर्थकों ने की थी. फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र सुरेंद्र सिंह कुशवाहा (Surendra Singh Kushwaha) , बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

वहीं बीजेपी सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य पिता के समर्थन में सामने आईं. उन्होंने कहा, "बीजेपी शांति, दंगा मुक्त राज्य की बात करती है, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार ने मेरे पिता पर हमला किया. मैं अपील करती हूं कि फाजिलनगर के लोग मेरे पिता को वोट देकर अपना समर्थन दिखाएं. जनता 3 मार्च को बीजेपी को सबक सिखाएगी." संघमित्रा मौर्य ने इस चुनाव में बीजेपी अपने पिता की उम्मीदवारी का समर्थन किया है.

उन्होंने कहा यह देखा जा सकता है कि कारों को कैसे नुकसान पहुंचा और लोग घायल हुए हैं. मैं जब अपने पिता से मिलने के लिए जा रही थी तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेरा काफिला घेर लिया.

अखिलेश यादव ने कही थी यह बात
पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दावा किया था कि उनके रोड शो के दौरान काफिले पर हमला हुआ और गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया. हमले की सूचना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी थी.

उन्होंने कहा था "स्वामी प्रसाद मौर्या जी पर हुआ हमला हारते हुए लोगों की अति निंदनीय हरकत है. ये हमला सपा-गठबंधन के हर दल के कार्यकर्ता व उनके नेताओं के ऊपर किये गये हमले के समान है. सब मिलकर इसका जवाब बाकी दो चरणों में भाजपा को ज़ीरो करके देंगे. इस सरकार से किसी कार्रवाई की अपेक्षा ही बेमानी है."

यह भी पढ़ें:

UP Election: Kushinagar में Swami Prasad Maurya के काफिले पर हुए हमले का EXCLUSIVE वीडियो.. देखिए

Delhi High Court ने बंदरों और आवारा कुत्तों को लेकर दिया अहम आदेश, अब नहीं कर पाएंगे यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget