एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: शहर में सुरक्षा कड़ी, 38 नए चेकपोस्ट से होगी निगरानी, लगेंगे CCTV कैमरे, होली पर अलर्ट

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया ने कहा कि संभल हिंसा के बाद होली पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर हैं. उन्होंने बताया कि आज हमारे यहां शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में हुई हिंसा के बाद जिले की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने जिले में 38 नई स्थायी पुलिस चेकपोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकियों के निर्माण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है. इसके अलावा, शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो 24 घंटे गतिविधियों पर नजर रखेंगे.

नई चेकपोस्ट और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने में सक्षम होगी. प्रशासन का कहना है कि ये कदम भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में कारगर साबित होंगे. संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जनपद में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए 38 नई स्थायी पुलिस चेकपोस्ट बनाई जा रही हैं. संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकियों का निर्माण भी जारी है, जिससे जिले की सुरक्षा और मजबूत होगी.

मजिस्ट्रेट की रहेगी ड्यूटी
संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया ने कहा कि संभल हिंसा के बाद होली पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर हैं. उन्होंने बताया कि आज हमारे यहां शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इससे सात दिन पहले भी शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी. आज डीआईजी द्वारा पूरे संभल शहर में पैदल पेट्रोलिंग की गई. सभी जगह पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी. पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स को लगाया गया है. कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो हमसे बात की जाए, ताकि समाधान निकल सके.

यूपी विधानसभा: गाड़ियों की एंट्री के लिए बनाए गए सख्त नियम, संसद के सुरक्षा मॉडल को अपनाया

जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर जो भी जुलूस निकालेंगे, उसके साथ में हमारे मजिस्ट्रेट भी रहेंगे. पुलिस फोर्स के जवान भी साथ रहेंगे और उसे शांतिपूर्वक निकाला जाएगा. इसमें आगे-पीछे चारों ओर पुलिस तैनात रहेगी, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget