एक्सप्लोरर

Sambhal Violence: हिंसा प्रभावित इलाके में पहुंची न्यायिक आयोग की टीम, लोगों से बात कर जाना सच

UP News: संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की आज न्यायिक जांच शुरू हो गई. न्यायिक आयोग की टीम ने शाही जामा मस्जिद और उसके आसपास हिंसा वाली जगह पहुंच कर जायज़ा लिया.

Sambhal Violence: संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की आज न्यायिक जांच शुरू हो गई. यूपी सरकार द्वारा गठित तीन सदस्य न्यायिक जांच आयोग कमेटी ने जांच शुरू कर दी है. इस कमेटी के एक सदस्य आज नही आ पाये, दो लोगो ने ही संभल पहुंच कर शाही जामा मस्जिद और उसके आसपास हिंसा वाली जगह पहुंच कर जायज़ा लिया और मस्जिद कमेटी के लोगो से घटना के बारे में जानकारी ली.

न्यायिक जांच आयोग के सदस्य मस्जिद कमेटी लोगो के साथ मस्जिद के अंदर गए और उन्होंने मस्जिद के अंदर पानी के हौज़ और अंदरूनी भागो को देखा और बाहरी भागों को भी देखा. इसके बाद जांच टीम उस स्थान पर पहुंची जहां से हिंसा की शुरुआत हुई थी, अधिकारियों ने जांच टीम को विस्तार से 24 नवम्बर की घटना की जनकारी दी और घटना स्थल का निरीक्षण कराया. आज पहुंची न्यायिक जांच आयोग टीम में आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जज डी के अरोड़ा और सदस्य रिटायर्ड आई पी एस और यूपी के पूर्व डीजीपी ए के जैन मौजूद रहे. इस आयोग के एक अन्य सदस्य अमित मोहन प्रसाद रिटायर्ड आई ए एस अधिकारी किन्ही कारणों से सँभल नहीं आ सके हैं. 

पहले दिन न्यायिक आयोग की टीम ने दो घंटे की जांच
जांच के दौरान मौजूद रहे मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह कमिश्नर ने बताया कि आज न्यायिक जांच आयोग की टीम ने 24 नवम्बर को संभल में हुई हिंसा की जांच शुरू की है टीम यहां लगभग 2 घण्टे रही इस दौरान टीम ने मस्जिद के अंदर बाहर और हिंसा जिस जगह हुई वहां जाकर देखा और मस्जिद कमेटी के लोगो से बात की है. अभी प्रारंभिक जांच शुरू की है बाद में जब जांच टीम दोबारा आएगी तो सभी पक्षो से मिलकर बात करेंगे और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी.

आञ्जनेय कुमार सिंह कमिश्नर ने बताया कि जांच टीम के 3 सदस्यों में से सिर्फ दो ही सदस्य आज यहां आये थे. टीम जांच कर चली गयी है अब दोबारा जब आयेगी तो आगे की जांच शुरू होगी. शाही जामा मस्जिद कमेटी के सचिव मसूद अली फारूकी ने बताया कि न्यायिक जांच आयोग की टीम जब संभल पहुंची तो हमने टीम को शाही जामा मस्जिद के अंदर और बाहर का निरीक्षण कराया और जांच टीम ने हमसे जो भी सवाल किए उनका हमने जवाब दिया  है और न्यायिक जांच आयोग की टीम ने मस्जिद के चारों तरफ के रास्तों को देखा और जहां पर हिंसा हुई थी उस घटनास्थल पर भी वह पहुंचे और 24 नवंबर की घटना के बारे में हम लोगों से जानकारी ली है.

'भाईचारा और शांति व्यवस्था हुई प्रभावित'
संभल की घटना पर सपा नेता और फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "संभल की घटना बेहद दुखद है. इस घटना से प्रदेश का भाईचारा और शांति व्यवस्था भी प्रभावित हुई है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के जरिए एक बड़ी घटना को होने से रोका है. प्रदेश में कानून का राज बहाल करने में मदद की है. "अवधेश प्रसाद ने कहा कि "हम संभल की घटना को संसद में भी उठाना चाहते थे, लेकिन सरकार ने अपनी कमियों को छिपाने के लिए संसद को चलने नहीं दिया."

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "संभल में जो घटना हुई वह सरकार द्वारा कराई गई है, वे सीधे तौर पर मुसलमानों का मनोबल गिराना चाहते हैं. भाजपा कोई विकास नहीं कर रही, वह सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देकर दंगे भड़काने का काम कर रही है. भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, कहीं विकास कार्य नहीं हो रहा है, वह सिर्फ झूठ बोलते हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी में हनुमान चालीसा से शुरू हुई महापंचायत, मंच पर पहुंचे कई हिंदूवादी नेता

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget