एक्सप्लोरर

'फोर्स के साथ फ्लैग मार्च, 3 लेयर में सुरक्षा', संभल में जुमे की नमाज से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Sambhal Violence: संभल में हिंसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था की विशेष तैयारी है. सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है.

Sambhal Violence News: संभल में आज शुक्रवार (6 दिसंबर) को जुमे की नमाज के मद्देनजर संभल में डीआईजी रेंज और एसपी ने फोर्स के साथ देर रात फ्लैग मार्च किया है. इसके साथ ही धर्मगुरुओं से लोगों से अपने इलाके की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील कराई. संभल में आज होने वाली जुमे की नमाज को लेकर ड्रोन से निगरानी होगी. वहीं तहसील के सभागार में डीआईजी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की, जहां उन्होंने लोगों से अपने अपने इलाके की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील कराई गई. डीआईजी रेंज मुनिराज जी ने बताया कि जिले में सैक्टर स्कीम लगू है, जुमे की नमाज की ड्रोन से निगरानी की जाएगी.

संभल में हिंसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है. सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने गुरुवार को बताया, “आज हमने 30 समितियों के साथ बैठक की। इसके अलावा, हमने सभी मस्जिदों के प्रमुखों से भी बात की. जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए तीन लेयर की सुरक्षा के प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया गया। इससे पहले भी तीन लेयर की सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी.”

जुमे की नमाज को लेकर पूरी तरह से सतर्क है पुलिस

उन्होंने कहा, “हम जुमे की नमाज को लेकर पूरी तरह से सतर्क और सजग हैं. राहत की बात यह है कि सब कुछ नियंत्रण में है और शांत है.” जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है कि कितने लोग जुमे की नमाज के लिए आ सकते हैं. लेकिन, "हमने अपील की है कि कम से कम संख्या में लोग नमाज के लिए आएं”.

सर्वे टीम और पुलिस पर हुआ था हमला

उन्होंने कहा, “पिछली जुमे की नमाज में महज 700 से 800 लोग ही आए थे। मेरी लोगों से यही अपील है कि वो इतनी संख्या में इस बार भी नमाज के लिए आए.” उन्होंने कहा, “हमने सभी मस्जिदों के प्रमुखों से यही अपील की है कि जिस तरह से पहले नमाज पढ़ा जाता था, ठीक उसी प्रकार से इस बार भी पढ़ा जाए.” उत्तर प्रदेश के संभल स्थित जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे लोगों ने सर्वे टीम और पुलिस पर हमला कर दिया था. इसके बाद स्थिति हिंसात्मक हो गई. इस हिंसा की जद में आकर कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, तो कई घायल हो गए थे.

उपद्रवियों को चिह्नित कर लगाए पोस्टर

शासन की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि इस हिंसा में संलिप्त किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा. बीते दिनों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके पोस्टर जारी किए गए थे. शासन की तरफ से यह भी कहा गया था कि इन उपद्रवियों के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

कांग्रेस-सपा अलायंस में दरार! केंद्रीय अनुप्रिया पटेल ने किया बड़ा दावा, ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget