एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह का बड़ा खुलासा, 400 लोगों की और हुई पहचान

UP News: संभल हिंसा पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि हिंसा वाले दिन भीड़ की मस्जिद में घुसने की साजिश नाकाम हुई. मृतकों के परिवार को उनकी संलिप्तता पर सोचना चाहिए.

Sambhal News: संभल हिंसा पर कमिश्नर आजनेय कुमार सिंह का बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि हमले का ख़ुफ़िया इनपुट मिल चुका था, तभी भीड़ को पुलिस काबू कर पाई. भीड़ को उसके मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया. मस्जिद में घुंसने का ख़ुफ़िया इनपुट मिलते ही पुलिस ने मस्जिद से 10 फिट दूर भीड़ को रोका रहा. अगर ऐसा पुलिस नहीं करती तो और भी बड़ी घटना हो सकती थी.

कमिश्नर ने यह भी कहा था कि मृतक लड़कों के घर वालों को ये ज़रूर सोचना चाहिए कि वो लड़के पथराव में हिस्सा लेने क्यों आए थे. पथराव कर रहे गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर नाबालिग बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.घटना के दो नए सीसीटीवी भी सामने आए है. जिसमे एक दाढ़ी टोपी वाला व्यक्ति भीड़ को उकसाता हुआ नजर आ रहा है. अब तक 400 लोगों को चिह्नित किया जा चुका है, जल्द ही हिंसा के मास्टरमाइंड का खुलासा कर दिया जाएगा.

अब तक कुल 28 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने अब तक इस मामले में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर एक-एक आरोपी की पहचान की जा रही है. पुलिस ने बुधवार को फुटेज के आधार पर 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए. जिसमें बहुत से उपद्रवियों का नाम और उनका पता भी सार्वजनिक कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई भी उपद्रवियों से ही की जाएगी. वीडियो के आधार पर अब तक 100 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित किया जा चुका है.

बता दें कि 24 नवंबर रविवार को जिला अदालत के आदेश पर एक टीम संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए पहुंची थी. जिसके बाद अचानक बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने किया बरी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget