एक्सप्लोरर

राहुल की संभल यात्रा पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- राहुल की ये हरकत...

Sambhal Violence: राहुल गांधी की संभल यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वक्फ बोर्ड चेयरमैन जगदंबिका पाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है.

Sambhal News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद, प्रियंका गांधी को हिंसा प्रभावित संभल जाने से रोके जाने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रतिक्रिया दी है. जगदंबिका पाल ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

वक्फ बोर्ड पर बनी जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा कि, "राहुल गांधी इस मुद्दे को संसद में उठा सकते थे, लेकिन उन्हें संसद सत्र चलाने में कोई रुचि नहीं है. जगदंबिका पाल ने कहा कि अगर राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं तो उन्हें संसद में मौजूद रहना चाहिए था, जहां वो 140 करोड़ जनता की समस्याओं को सभी के सामने रखते. संभल हिंसा बेहद दुर्भाग्य घटना है, जिसको लेकर प्रशासन स्थिति को सामान्य करने का काम कर रहा है. अगर आप शांति सुनिश्चित की बात के पक्ष में है तो आप ये काम संसद भी कर सकते थे. वह संसद में इस मुद्दे को उठा सकते थे, लेकिन उन्हें संसद सत्र में भाग लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है.

राहुल का व्यवहार गैर जिम्मदाराना है- जगदंबिका पाल
इससे पहले भी बीजेपी नेता जगदंबिका पाल ने रायबरेली सांसद राहुल गांधी की संभल यात्रा को लेकर कहा था कि, "राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है, लेकिन व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है. उत्तर प्रदेश में संभल जैसी दुर्भाग्य दुर्घटना हुई जिसको लेकर राज्य सरकार और प्रशासन लगातार काम कर रहा है, ऐसे में सभी पार्टी को बार बार कहा जा रहा है कि आप वहां न जाए वहां पर शांति हो गई है. जिस वजह से वहां सामान्य जीवन फिर से शुरू हो गया है. ऐसे में राहुल गांधी क्यों संभल जाना चाहते हैं. अगर वहां का प्रशासन राहुल गांधी से अनुरोध कर रहा है तो उन्हें नहीं जाना चाहिए. ऐसे में राहुल संभल में शांति न चाहकर राजनीति कर रहे हैं."

10 दिसंबर के बाद ही संभल में मिल सकती है एंट्री
बुधवार को राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं हिंसा प्रभावित संभल जाने के लिए निकले थे, लेकिन राहुल के काफिले को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया और उन्हें संभल जाने की अनुमति नहीं दी. ऐसे में राहुल की संभल यात्रा को लेकर विपक्ष सरकार पर तमाम तरह के आरोप लगा रहा है. जबकि बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल की इस यात्रा को ड्रामा करार दिया है. वहीं संभल स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है. वही इस मामले में संभल एसपी केके बिश्नोई का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि, 10 दिसंबर के बाद समीक्षा की जाएगी की संभल में स्थिति सामान्य है या नहीं, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- असम में बीफ पर प्रतिबंध के फैसले पर बोलीं इकरा हसन- अगर सरकारें जीवन में हस्तक्षेप करेंगी तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget