एक्सप्लोरर

Sambhal News: संभल में खुदाई के दौरान निकले चांदी के सिक्के, लूटने मची होड़, सिक्कों के मुगलकाल के होने का दावा

UP News: संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव में खुदाई के दौरान मिट्टी में मुगलकाल के चांदी के सिक्के मिले हैं. सिक्कों को लूटने के लिए ग्रामीणों में की होड़ लग गयी.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में खुदाई के दौरान मिट्टी में मुगलकाल के चांदी के सिक्के मिले हैं. सिक्कों को लूटने के लिए ग्रामीणों में की होड़ लग गयी. जिसके जो सिक्के हाथ लगे वह लेकर भाग गया. गांव में बनाई जा रही सड़क के लिए लाई गई मिट्टी में मुगल काल के ये चांदी के सिक्के मिले हैं. गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदार एक किलो 300 ग्राम चांदी के सिक्के ले कर भाग गया है. पुलिस के मुताबिक 85 सिक्के बरामद कर लिए गए हैं. बाकी के लोगो की तलाश की जा रही है. मामला जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव का है.

हरगोविंदपुर गांव में इंटर लॉकिंग सड़क डालने के लिए मिटटी भराव का काम किया जा रहा है, मजदूर इलाके के लहरा नगला श्याम गांव के रहने वाले मनीराम सिंह के खेत से मिट्टी की खुदाई कर मिट्टी को ट्रॉली में भरकर हरगोविंदपुर में डालने के लिए पहुंचे थे. मजदूरों ने गांव में पहुंचने के बाद ट्रॉली से जैसे ही मिट्टी पलटी तो मिट्टी भराव का काम कर रहे मजदूरों को मिट्टी में कुछ सिक्के दिखाई दिए.

मजदूरों ने मिट्टी में चांदी के सिक्के मिलने की जानकारी ठेकेदार सोमवीर सिंह को दी जिसके बाद मिट्टी भराव का काम कर रहे मजदूर ठेकेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मिट्टी के ढेर में सिक्कों को तलाशने लगे जिसके हाथ जितने सिक्के लगे वो उन्ही सिक्कों को लेकर भाग खड़ा हुआ.

सिक्के का मटका लेकर भागा ठेकेदार 
इसी बीच बड़ी मात्रा में सिक्कों से भरा मटकेनुमा बर्तन मिट्टी भराव का काम करा रहे ठेकेदार के हाथ लग गया बताया जा रहा है. चांदी सोने से भरे मटके को लेकर ठेकेदार तुरंत गांव में एक दुकान पर पहुंचा और सिक्कों को तुलवाने के बाद सिक्कों से भरे बर्तन को लेकर फरार हो गया. दुकानदार के अनुसार सिक्के लेकर भागे ठेकेदार के पास मौजूद सिक्कों का वजन लगभग 1 किलो 300 ग्राम है. ग्राम प्रधान करन सिंह ने खुदाई में मिले सिक्कों की लूट के मामले में ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है मामले की जानकारी के बाद पुलिस लूटे गए सिक्को की बरामदगी के प्रयास कर रही है. 

मुगलकाल के बताए जा रहे सिक्के 
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बात करने पर बताया कि हरगोविंदपुर गांव के प्रधान करन सिंह के द्वारा ठेकेदार सोमवीर सिंह के खिलाफ तहरीर देकर 1 किलो 300 ग्राम सोने चांदी के सिक्के ले जाने की शिकायत की तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है ग्रामीणों मजदूरों और ठेकेदार से सिक्कों को बरामद कर सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा.

खुदाई में मिले सिक्के मोहम्मद शाह जफर के शासनकाल के बताए जा रहे हैं सिक्के पर एक तरफ अरबी भाषा में अल्सुल्ताने आजम अलाउद्दीन व आल ही अबूअतर जफर मोहम्मद शाह अल सुल्तान लिखा हुआ है. पुलिस का कहना है कि अब तक 85 सिक्के बरामद कर लिए गए हैं और बाकी के सिक्कों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi ASI Survey Report: 'ज्ञानवापी में मिले हिंदू मंदिर होने के सबूत', जानें- ASI सर्वे की रिपोर्ट में क्या-क्या मिला?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget