एक्सप्लोरर

संभल हिंसा मामले में एडवोकेट जफर अली रिहा, 4 महीने बाद जेल से निकले बाहर

UP News: संभल जामा मस्जिद हिंसा मामले में करीब चार माह से जेल मे बंद जफर अली एडवोकेट को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. इस मामले कुल 96 अभियुक्तों को जेल भेज गया था.

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवम्बर 2024 को नगर की शाही जामा मस्जिद के दूसरी बार हुए सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले मे 23 मार्च को एसआईटी ने कोतवाली मे पूछताछ के लिए जफर अली को बुलाया था. इसके बाद उन्हे हिरासत मे लेकर चन्दौसी कोर्ट मे पेश किया गया था, वहां से मुरादाबाद जेल भेज दिया गया. करीब चार माह से जेल मे बंद जफर अली एडवोकेट को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. 

कई दिन तक साइड पर ऑर्डर अपलॉड होने का अधिवक्ताओं को इंतज़ार रहा. उधर एसआईटी ने दो धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए चार्जशीट न्यायालय भेजी, जहां से गुरुवार को संभल जनपद के चंदौसी मे स्थित एमपी, एमएलए कोर्ट ने जफर अली की जमानत मंजूर की थी.

सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी थे नामजद

आपको बता दें कि जफर अली को कोतवाली संभल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में जेल भेजा गया था. इसी मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक के पुत्र सुहैल इकबाल भी नामजद किए गए थे.

बीएनएस की धारा 191 (2), 191 (3), 190,221,132,125,324 (5), 223 (बी), सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3, 326 (एफ), 353 (2), 230, 231, 61 (2) सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 4 में चार्जशीट दाखिल हुई. इस मामले में सुहैल इकबाल को पुलिस ने जांच में क्लीन चिट देते हुए इस केस से बरी कर दिया था.

अपनी रिहाई पर अल्लाह का किया शुक्रिया

वहीं अपनी रिहाई पर संभल की शाही जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने 131 दिन बाद मुरादाबाद जेल से रिहा होने पर कहा, अल्लाह के शुक्र से और आप लोगों की दुआओं से मैं जेल से छूटकर वापस आ गया हूं. अब अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ेगे जमकर लड़ेंगे और कहा और कोई रास्ता नहीं है. जफर अली एडवोकेट ने जनता से अपील की है कि अमन शांति बनाए रखें, कुछ ऐसा ना कहें जिससे किसी को दिक्कत हो.

परिजनों और समर्थकों ने किया स्वागत

मुरादाबाद जेल से रिहा होने के बाद परिजन और उनके समर्थनों ने आतिशबाजी और फूल मालाओं से स्वागत किया. जफर अली को कोतवाली संभल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में जेल भेजा गया था. आपको बता दें कि संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी. उग्र भीड़ ने कई गाड़ियां भी फूंक दी थी. इस मामले में तीन महिला और जफर अली सहित कुल 96 अभियुक्तों को जेल भेजा गया था.

पूर्व सासंद धनंजय सिंह ने बिहार SIR का किया समर्थन, कहा- 'यूपी में भी हो मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget