एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में हिंदुओं को मिलेगा अल्पसंख्यक दर्जा? जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा

Sambhal News: संभल में हिन्दू समुदाय के लोगों ने खुद को अल्पसंख्यक घोषित किए जाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि संभल में हिन्दुओं के उत्पीड़न के बाद वो अल्पसंख्यक बन गए हैं.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के सामने कुछ लोगो ने हिंदुओं को अल्पसंख्यक घोषित करने की मांग की है. इनका कहना था कि हमें अल्पसंख्यकों के अधिकार मिलने चाहिए क्योंकि संभल में हम हिन्दू अल्पसंख्यक रह गये हैं. यहां हिंदुओं का उत्पीड़न बंद होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने 'हम हिन्दू हैं अल्पसंख्यक' तके नारे लगाए 

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के सामने गुरुवार को बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस संभल पहुंचे. उन्होंने कहा कि संभल में 1978 से पहले 40 प्रतिशत हिंदू आबादी थी, लेकिन दंगे की आग में बार-बार जले संभल और हिंदुओं के किए गए नरसंहार के बाद हिंदू आबादी घटती चली गई. हिन्दुओं को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा. जिसके कारण शहर में अब 15 से 20 प्रतिशत ही हिंदू आबादी बची है और वह भी असुरक्षित है. इसलिए संभल के हिंदुओं को अल्पसंख्यक का अधिकार दिया जाए. 

आयोग ने हिन्दू समुदाय को समझाया
आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यह देश सभी धर्मों का सम्मान करता है. भयभीत होने की जरूरत नहीं है. पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के लिए है और इस असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए सभी धर्म के लोगों को आपसी सौहार्द के साथ रहना चाहिए. जो असुरक्षा की भावना हिंदू समुदाय के लोगों में है इसकी जानकारी से सरकार को अवगत कराया जाएगा. जिससे किसी हिंदू को भयभीत न होना पड़े. 

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल की जांच के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा कल संभल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. जामा मस्जिद परिसर में पहुंचकर जामा मस्जिद कमेटी से भी जानकारी ली. अध्यक्ष ने बताया कि काफी लोगों से बातचीत की है. आम लोगों के साथ अधिकारियों से भी जानकारी ली है, इस जानकारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था उसको काबू करने में पुलिस-प्रशासन सफल रहा था. 

केंद्र सरकार को सौंपेगा रिपोर्ट
इन सभी बयान और तथ्यों को देखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा और उसके बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी. प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया जाएगा. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने लोगों की बात सुनी और सरकार को स्थिति से अवगत कराने का आश्वासन दिया. लोगों ने संभल में घटती हिंदू आबादी और असुरक्षा की समस्या को बताया और कहा की संभल में हमें अल्पसंख्यक घोषित किया जाये.

Uttarakhand News: योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में पहुंचे बड़े नेता, गांव में हुआ भव्य समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget