एक्सप्लोरर

'अफवाह या भड़काऊ बयानबाजी न हो..', संभल में होली को लेकर डीएम राजेंद्र पेंसिया का बयान, दिए सख्त निर्देश

CO Anuj Chaudhary On Holi: संभल डीएम ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो. अधिकारियों को किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ बयानबाजी नहीं करने के निर्देश हैं.

CO Anuj Chaudhary On Holi:  इस बार होली का त्योहार शुक्रवार (जुमे) के दिन पड़ रहा है, जिसको लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. संभल के जिलाधिकारी (DM) राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार शांति बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जिन्हें होली से दिक्कत है वो अपने घरों में रहें. 

DM राजेंद्र पेंसिया ने होली त्योहार को लेकर कहा कि, “हमारा पूरा प्रयास है कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो. सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ बयानबाजी न हो.”

अनुज चौधरी के बयान पर क्या बोले DM?
पहले संभल के DSP अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. इस पर जब ABP न्यूज़ ने जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया से उनकी राय पूछी, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि “हमने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना मेरी या एसपी की अनुमति के कोई भी अधिकारी बयान नहीं देगा.”

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह अनुज चौधरी के बयान को सही मानते हैं या नहीं, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया और दोहराया कि बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के किसी भी तरह का बयान देना गलत है.

अधिकारियों को बिना अनुमति बयान देने पर रोक
डीएम ने कहा कि भविष्य में किसी भी अधिकारी द्वारा बिना अनुमति दिए गए बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा. अब से कोई भी अधिकारी मीडिया में बयान बिना निर्देश के नहीं देगा. अगर कोई बयान देना होगा, तो वह केवल मैं या एसपी देंगे. संभल प्रशासन इस बार होली और जुमे के एक ही दिन पड़ने को लेकर पूरी तरह सतर्क है. पुलिस, प्रशासन और स्थानीय संगठनों के साथ बैठकें की जा रही हैं, ताकि त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए. 

DM ने जनता से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. गौरतलब है कि संभल को संवेदनशील जिलों में गिना जाता है, जहां धार्मिक आयोजनों के दौरान विवाद की आशंका बनी रहती है. इससे पहले भी त्योहारों पर विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसलिए प्रशासन ने इस बार पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. 

DM और SP ने भरोसा दिलाया है कि होली और जुमे का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

यूपी में 462 हाईटेक मशीनें तैनात करेगी योगी सरकार, लोगों को मिलेगी खास मदद

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget