एक्सप्लोरर

Sambhal: गर्भवती महिलाओं को सरकारी की जगह निजी अस्पताल में कराया भर्ती, 169 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार

यूपी के संभल में लापरवाही के कारण आशा वर्करों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. 150 से अधिक वर्करों को नोटिस जारी की गई है. आगे लापरवाही बरतने पर उन्हें हटाकर नई वर्कर को तैनात किया जाएगा.

UP News: यूपी के जनपद संभल (Sambhal) से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन आशाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. जिले की 169 आशाओं (Asha) को चिह्नित करते हुए उन्हें अंतिम नोटिस दिया जा रहा है. अगर फिर भी लापरवाही सामने आती है तो सभी की सेवा समाप्ति की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू

संभल जिला प्रशासन की ओर से आशाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. दरअसल जिले की 169 आशाओं को लापरवाही बरतने और विभागीय कार्य में निष्क्रियता दिखाने के मामले में चिह्नित किया गया है. जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि पिछले कुछ समय से विभागीय समीक्षा की जा रही है जिसमें संभल जिले की 169 आशाओं को चिह्नित किया गया है.

गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पताल में कराया भर्ती

मनीष बंसल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में न सिर्फ निष्क्रियता दिखाई जा रही है बल्कि गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. ऐसे में इनके द्वारा सरकारी कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है. सभी चिह्नित आशाओं को नोटिस दिया गया है. अगर फिर भी इनके द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव पारित कर सभी 169 आशाओं को बर्खास्त किया जाएगा और उनके स्थान पर अन्य आशाओं का चयन किया जाएगा. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से आशा वर्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें -

Jalaun News: जालौन के डॉक्टर की खौफनाक कहानी, पहली पत्नी को इंजेक्शन देकर मारा! 3 शादियां, चौथी से अवैध संबंध

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget