एक्सप्लोरर

संभल में नवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, खुले में मीट बेचने वालों पर होगी कार्रवाई- SDM वंदना मिश्रा

UP News: नवरात्रि से पहले संभल में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. ऐसे में संभल के नागरिकों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें खुले में मीट की बिक्री न करने की मांग की है.

Sambhal News: नवरात्रि के पर्व से पहले संभल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है. नवरात्रि के मद्देनजर नागरिकों ने संभल प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने खुले में मीट की बिक्री करने पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही साफ-सफाई की भी अपील की है. गौरतलब है कि संभल उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल है. 

संभल की एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "संभल के कुछ लोगों ने एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें तीन बिंदुओं का जिक्र है. पहला बिंदु यह है कि सड़कों और धार्मिक स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए. इसके अलावा, दूसरा बिंदु है कि धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. तीसरे बिंदु के तहत धार्मिक स्थानों के आसपास खुले में बिक रहे मीट पर प्रतिबंध लगाने और उन पर कार्रवाई की मांग की गई है."

SDM डॉ. वंदना मिश्रा ने क्या बोला? 
वंदना मिश्रा ने बताया कि साफ-सफाई हर एक त्योहार पर होती है और इस बार भी यह सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं और खुले में मीट बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.संभल में आगामी त्योहारों के कारण पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और पुलिस के जवान जिले में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने आईएएनएस को बताया था, "संभल पुलिस प्रतिदिन महत्वपूर्ण कस्बों के अंदर पेट्रोलिंग कर रही है. इसमें थाना और एसपी स्तर तक पुलिस अधिकारी शामिल हैं. आने वाले कई त्योहारों के कारण पुलिस पूरी तरह चौकन्नी है. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कस्बों के मुख्य चौराहों पर गश्त किया जा रहा है."

उन्होंने बताया था, "जिन इलाकों में सीसीटीवी कैमरा है, उनकी पहचान की जा रही है. प‍िछले साल 24 नवंबर को हिंसा में सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया था. इस बात का ध्यान रखते हुए सीसीटीवी कैमरों का पता लगाया जा रहा है."

यूपी के संवेदनशील जिलों में शामिल संभल
उल्लेखनीय है कि संभल उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में से एक है. हाल ही में यहां पर कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी. इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी. इसी मामले में पूछताछ के लिए एडवोकेट जफर अली की गिरफ्तारी भी हुई, जिसके बाद कई वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें- किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी, बाहरी कमरे में पहुंचे, तभी फायरिंग, बिहार के SN Mishra की प्रयागराज में हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget