एक्सप्लोरर

Sambhal News: संभल में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से उतारे लाउड स्पीकर, सीएम के निर्देश पर एक्शन

UP News: सीएम योगी के आदेश के बाद संभल में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर को उतारने की कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 296 स्थानों से लाउड स्पीकर्स को नीचे उतारा है.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) में पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर नियम विरुद्ध लगाये गये लाउड स्पीकर उतरवाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि अब तक 40 धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतरवाए जा चुके हैं और लगभग 296 स्थानों पर लगे लाउड स्पीकर की आवाज कम कराई गयी है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. 

पुलिस ने कहा कि जिन धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बिना इजाज़त के लगे हैं उन्हें हटवाया जायेगा. साथ ही सभी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर की आवाज नियम अनुसार कम कराई जाएगी, जिससे ध्वनि प्रदूषण कम होगा. पुलिस का कहना है कि सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों से संवाद कर उनके सहयोग से लाउड स्पीकर उतरवाने का काम जारी रहेगा.

सीएम योगी ने दिए हैं निर्देश 
सीएम योगी के आदेश के बाद प्रशासन लाउड स्पीकर उतारने का काम सख्ती से कर रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने अफसरों को सख्त आदेश दिया है कि मंदिर हो या मस्जिद, आरती हो या अजान धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर अगर नियम तोड़ रहे हैं तो उन्हें उतार दो.

बुलडोजर कार्रवाई से फेमस हुए योगी  
अपने बुलडोजर मॉडल से देश भर में कानून राज को लेकर चर्चित होते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाउडस्पीकर हटाओ मॉडल भी अब फिर सुर्खियों में आ चुका है. पुलिस प्रदेश के सभी जनपदों में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर की जांच कर रही है. नियम शर्तों का उल्लंघन पाये जाने पर धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटवाने का अभियान जारी है.

बुलंदशहर में मस्जिदों से उतारे लाउडस्पीकर्स 
इधर बुलंदशहर में भी धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर्स को हटाने की कार्रवाई की गई. प्रशासन ने 47 लाउडस्पीकर की मानक के अनुरूप आवाज कम कराई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के अनुसार, अवैध रुप से लगे 9 लाउड स्पीकर्स को उतारा गया. वहीं कानपुर कमिश्ररेट पुलिस के पूर्वी जोन से 83 लाउड स्पीकर्स को उतारा गया.

ये भी पढ़ें: Laraib Hasmi News: लारेब हाशमी के व्हाट्सएप का डाटा रिकवर कराएगी पुलिस, जानें- अब कैसी है कंडक्टर की हालत

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी 14 सितंबर को करेंगे वरुण विहार योजना लॉन्च, 3600 प्लॉट की लॉटरी की तैयारी
CM योगी 14 सितंबर को करेंगे वरुण विहार योजना लॉन्च, 3600 प्लॉट की लॉटरी की तैयारी
हरिद्वार: भाई के हत्यारों की तलाश में हथियार लेकर घूम रहा था युवक, अरेस्ट
हरिद्वार: भाई के हत्यारों की तलाश में हथियार लेकर घूम रहा था युवक, अरेस्ट
बाराबंकी: महिला ने थाने में दिया बच्चे को जन्म, पति ने प्रेमी का बताया
बाराबंकी: महिला ने थाने में दिया बच्चे को जन्म, पति ने प्रेमी का बताया
शादी दूसरी जगह तय हुई तो बना कातिल! 20 दिन बाद पकड़ा गया श्रेया का हत्यारा
शादी दूसरी जगह तय हुई तो बना कातिल! 20 दिन बाद पकड़ा गया श्रेया का हत्यारा

वीडियोज

SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
फ्रीज में सिर, कटी हुई उंगली... गुवाहाटी फ्लैट में महिला की लाश और पति का सरेंडर
फ्रीज में सिर, कटी हुई उंगली... गुवाहाटी फ्लैट में महिला की लाश और पति का सरेंडर
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget