एक्सप्लोरर

रायबरेली: ज्ञापन देने पहुंचे सपाइयों ने जमकर किया हंगामा, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां

रायबरेली में कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया. यूपी सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे सपाइयों ने इस दौरान ना तो मास्क ही पहना और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा.

रायबरेली. उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है हर उस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है जिस पर भाजपा की कड़ियां कमजोर नजर आती हैं. ऐसा ही आज सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी देखने को मिला. जहां सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और हंगामा काटते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आए.

कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए तो सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया. हालांकि, बाद में अपर जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर किसी तरह उन्हें शांत कराया.

सपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट मुर्दाबाद के लगाए नारे

समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे. जैसे ही कलेक्ट्रेट परिसर में सपा कार्यकर्ता पहुंचे वैसे ही नारेबाजी करनी शुरू कर दी. सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्टर ऑफिस के सामने पहुंचे. किसान विरोधी सरकार, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, निकम्मी सरकार, जैसे नारे कलेक्टर ऑफिस के सामने गूंजते रहे. वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की और सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया. जिस पर सपाइयों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के अंदर चले गए. इस पर सपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

सीओ सिटी के समझाने के बाद माने सपाई

हंगामा काट रहे सपा कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाल अतुल सिंह ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया. जब हंगामा बंद नहीं हुआ तो सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी को सूचना दी गयी. सीओ सिटी मौके ने पर पहुंचकर सपा विधायकों व कार्यकर्ताओं को किसी तरह समझाया बुझाया. काफी मशक्कत के बाद सपा कार्यकर्ताओ ने हंगामा काटना तो बंद कर दिया लेकिन आक्रोश ठंडा नहीं पड़ा था. हंगामा शांत होने के बाद अपर जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश उपाध्याय मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया और मामले को शांत कराने का प्रयास किया. पूर्व विधायक राम लाल अकेला, पंजाबी सिंह, विधायक मनोज पांडेय, विनोद यादव सहित अन्य लोगों ने ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया.

जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

ज्ञापन देने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने से भी बाज नहीं आए. सपा कार्यकर्ता ना तो मास्क लगाए दिखे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ही मानते दिखे. पुलिस हंगामे को रोकने में व्यस्त तो जरूर थी लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग पर किसी प्रशासनिक अधिकारी की नजरे नहीं गई और ना ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर कोई कार्रवाई की. बताते चलें कि जिले में धारा 144 लागू है, जहां समूह में लोग इकट्ठा नहीं हो सकते लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने धारा 144 की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं.

सपा विधायक का बयान

ऊंचाहार के सपा विधायक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से कानून व्यवस्था खराब है, महिलाओं के अपराध में पूरे भारत में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है, रोज बेटियों की हत्याएं हो रही हैं. समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की ओर से बेटियों और बच्चियों पर हो रहे अपराध को देखते हुए ज्ञापन प्रदेशव्यापी निर्णय था. ज्ञापन देने समाजवादी पार्टी यहां आई थी. यहां पर मौजूद एक अधिकारी पीछे से जिसको जिम्मेदारी दी गई थी, जो ज्ञापन लेंगे वो बोले कि हम ज्ञापन नही लेंगे समय बहुत हो गया है. आज लोकतंत्र की हत्या है. लोकतंत्र में ज्ञापन देना विपक्ष का अधिकार है. अगर हत्याएं होंगी तो अपराध बढ़ेगा, तो विपक्ष की यह जिम्मेदारी है कि वह सचेत करे सरकार को ज्ञापन के माध्यम से. अधिकारी कहते हैं कि हम ज्ञापन नहीं लेंगे. ज्ञापन नही लेंगे तो हम लोगों का यह धरना लगातार जारी रहेगा. विपक्ष अपनी भूमिका का निर्वाह करेगा. हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: बैंड बाजे के साथ निकली कुत्ते की शव यात्रा, तेरहवीं का भोज और शोक सभा भी रखी गयी, पढ़ें ये दिलचस्प खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget