एक्सप्लोरर

UP विधानसभा में राजा भैया के साथ दिखे सपा के बागी विधायक, पल्लवी पटेल बैठीं यहां, कई MLA नाराज

UP Assembly Elections 2024: राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सपा विधायक सदन पहुंचे. इस दौरान कई नेता नजर आए. हालांकि कुछ सपा विधायक नाराज भी दिखे.

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन के सामने आकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर हर मोर्चे पर असफल रहने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की. सदन की बैठक शुरू होते ही सपा सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे. उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर सरकार विरोधी नारे लिखे थे.

भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग अपनी पीठ पर एक पोस्टर चिपकाकर आये थे, जिस पर लिखा था कि 'भदोही विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित महायोजना को जनहित में रद्द किया जाए.'

सदन में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के पाठ के बाद कार्यवाही शुरू हुई और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन के नेता मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से नये मंत्रियों का परिचय कराने को कहा. योगी ने राज्य में हाल में मंत्री बनाये गये पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार और इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा का सदन से परिचय कराया.

इसके बाद महाना ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का परिचय कराते हुए बताया कि पांडेय सात बार के विधायक हैं और दो बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं.


UP विधानसभा में राजा भैया के साथ दिखे सपा के बागी विधायक, पल्लवी पटेल बैठीं यहां, कई MLA नाराज

विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से एक दिन पूर्व रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजे एक पत्र में माता प्रसाद पांडेय (82) को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने का अनुरोध किया था. यह पद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुआ था.

पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए प्रदेश में बाढ़, विद्युत व्यवस्था की बदहाली और भ्रष्टाचार का मामला उठाया. इसी बीच सपा सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन के सामने आकर सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए.

सदन में सपा के कई सदस्यों के सांसद चुने जाने और राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा का समर्थन करने वाले कुछ सदस्यों की सीटों में भी बदलाव देखा गया.

कौन कहां बैठा?
नेता प्रतिपक्ष की सीट पर जहां अखिलेश यादव बैठते थे, वहां माता प्रसाद पांडेय बैठे. उनके बगल में वरिष्ठ सदस्य शिवपाल सिंह यादव बैठे थे. पूर्व में मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडेय की जगह मुख्य सचेतक बनाये गये कमाल अख्तर सपा की व्यवस्था संभालते नजर आए.

राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा का समर्थन करने वाले राकेश प्रताप सिंह जहां जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के बगल में बैठे दिखे, वहीं सपा के एक अन्य सदस्य अभय सिंह पीछे बैठे थे.

पल्लवी पटेल ने बनाई दूरी?
लोकसभा चुनाव के दौरान सपा से दूरी बनाने वाली पार्टी विधायक पल्लवी पटेल सपा सदस्यों के साथ दूसरी कतार में ही नजर आयीं. हालांकि जब सदस्यों ने आसन के समक्ष जाकर प्रदर्शन शुरू किया तब वह अपनी सीट पर ही बैठी रहीं.

सपा के एक विधायक ने बताया कि कुछ सदस्यों के सांसद चुने जाने और नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक के पदों पर पदासीन नये चेहरों की वजह से सीटों में बदलाव हुआ है. सपा के कई वरिष्ठ विधायक सीटों में बदलाव को लेकर असंतुष्ट दिखे.

सदन में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष की सीट के पास जाकर उन्हें बधाई दी और सत्ता तथा विपक्ष के सदस्यों से गर्मजोशी से मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget