एक्सप्लोरर

सपा ने अवैध शराब को लेकर किया प्रदर्शन, कहा- मेरठ में हुई मौतों का जिम्मेदार कौन

मेरठ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया. सपा नेताओं ने अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया और कहा शहर में अवैध शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई इसका जिम्मेदार कौन है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब को लेकर प्रदर्शन किया. कमिश्नरी चौक से कलेक्ट्रेट तक सपा समर्थकों ने पैदल मार्च निकाला और अवैध शराब के खिलाफ हल्ला बोला. इस प्रदर्शन में मृतक के परिजन भी शामिल रहे. सपा नेताओं ने अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया और कहा शहर में अवैध शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई इसका जिम्मेदार कौन है.

प्रशासन की नाक के नीचे बेची जा रही है शराब सपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है. बाराबंकी से लेकर सहारनपुर, हापुड़, बागपत से लेकर मेरठ तक अवैध शराब प्रशासन की नाक के नीचे बेची जा रही है. लेकिन, प्रशासन कार्रवाई करने की जगह ये बताने में जुटा है कि लोगों की मौत जहरीली शराब के पीने से नहीं हुई है.

जवाब दे आबकारी विभाग सपा नेताओं ने कहा कि जिन लोगों की मौत जहरीली शराब के कारण हुई है वो सभी युवा थे. सभी अपने घर के इकलौते कमाने वाले थे. सभी गरीब परिवार के हैं, ऐसे में इनके परिवार का पालन पोषण कैसे होगा. करोड़ों रुपए का टैक्स वसूलने वाला आबकारी विभाग चुप क्यों है, सामने आकर जबाब दे.

विपक्ष दे रहा है सियासी रंग सपा से लेकर कांग्रेस तक हर विपक्षी दल जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को सियासी रंग देने में लगा है. यही वजह है कि मृतक के परिजनों के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. बागपत से लेकर मेरठ तक जहरीली और अवैध शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है. प्रशासन जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है.

यह भी पढ़ें:

नोएडा: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गांजा बेचने वाला गिरोह, पांच गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट का बेटा शामिल

सहारनपुर में शौहर ने बीवी पर चाकू से किए वार, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget