एक्सप्लोरर

यूपी में कई FIRs के बाद सपा की पीडीए पाठशाला चलेगी या नहीं? अखिलेश यादव ने साफ कर दी तस्वीर

सपा चीफ अखिलेश यादव का यह बयान पीडीए पाठशाला आयोजित करने को लेकर सपा की एक महिला नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आया है.

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार शिक्षा के खिलाफ है, लेकिन सपा की पीडीए पाठशाला चलती रहेगी.

मंगलवार को यहां गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, 'जो शिक्षा के खिलाफ हैं वे सबसे बड़े माफिया हैं. भाजपा सरकार पढ़ाई को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा रही है, जबकि अंग्रेजों ने भी कभी पढ़ाई को लेकर प्राथमिकी नहीं लिखवाई थी.'

उन्होंने दावा किया, 'भाजपा सरकार सोचती है कि पुलिस के बल पर पीडीए पाठशाला बंद कर देगी तो यह उसकी गलतफहमी है. हम समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि जब तक सरकार बंद किए स्कूलों में अध्यापक और प्रिंसिपल नियुक्त नहीं करेगी, तब तक समाजवादियों की पीडीए पाठशाला और पीडीए ट्यूशन चलता रहेगा.'

अखिलेश का यह बयान पीडीए पाठशाला आयोजित करने को लेकर सपा की एक महिला नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आया है.

महिला नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कन्नौज जिला मुख्यालय की सदर कोतवाली पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पाठशाला आयोजित कर कथित तौर पर सद्भाव को खतरे में डालने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) की एक महिला नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जूनियर इंजीनियर और अधिशासी अभियंता के बीत यूपी के बस्ती में थप्पड़कांड

पुलिस के अनुसार जलालाबाद विकासखंड में खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र कुमार वर्मा की तहरीर पर सोमवार को सदर कोतवाली में समाजवादी पार्टी की अनुसूचित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशिमा सिंह दोहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 (1बी), (सार्वजनिक शांति भंग करने या धार्मिक सद्भाव को खतरे में डालने के उद्देश्य से झूठे बयान, अफवाह या भड़काऊ बातें फैलाने का आरोप) तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसारराजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जनपदों एवं अन्य प्रदेशों में भी मिश्र की 93वीं जयंती मनाई गई. मुख्य कार्यक्रम आज गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में हुआ जहां यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget