एक्सप्लोरर

'औरों की इज्जत को धूल समझ बैठे..', ADM के अभद्र व्यवहार पर छलका सपा सांसद इकरा हसन का दर्द

Iqra Hasan News: सपा सांसद इकरा हसन और सहारनपुर के एडीएम ई के बीच विवाद अखिलेश यादव की एंट्री के बाद बयानबाजी तेज हो गई है. सपा सांसद ने इस मुद्दे को लेकर फिर सरकार को घेरा है.

यूपी में कैराना से समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन और सहारनपुर के एडीएम ई के बीच विवाद पर बयानबादी तेज हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की, जिस पर इकरा हसन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एडीएम के अभद्र व्यवहार पर उनका दर्द भी छलक उठा है. उन्होंने कहा कि ये लोग कुर्सी की ताकत का नशा करके बैठे हैं और भूल गए हैं कि ये हिन्दुस्तान हैं. 

अखिलेश यादव ने इस पूरे विवाद पर कहा था कि 'जो सांसद का सम्मान नहीं करते वो जनता का क्या करेंगे.'  सपा अध्यक्ष की इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सपा सांसद इकरा हसन ने लिखा- 'जो कुर्सी से ताक़त का नशा कर बैठे, औरों की इज़्ज़त को धूल समझ बैठे. वो भूल गए हैं ये हिन्दुस्तान है, यहां नारी नहीं, खुद संविधान है.' 

जानें- किस बात को लेकर है पूरा विवाद
दरअसल ये पूरा मामला 1 जुलाई का बताया जा रहा है. इकरा हसन ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत भी की है. उन्होंने कहा कि एडीएम ई सहारनपुर का व्यवहार बडा़ आपत्तिजनक था. ये मामला उनके संसदीय क्षेत्र का भी नहीं है और नहीं ही वो महिला उनके क्षेत्र से थी. इकरा हसन ने कहा कि छुटमलपुर की महिला चेयरमैन है, वो बड़ी परेशान थी, वो एडीएम ई से मिलना चाहती थी. मैं भी उस समय कलेक्ट्रेट के पास थी तो उसने मुझे अपनी परेशानी के बताई. जिसके बाद उन्होंने महिला जनप्रतिनिधि की मदद करने की तैयारी की थी. 

इकरा हसन ने कहा कि "मैंने खुद एडीएम ई फोन किया लेकिन, फिर मुझे बताया गया कि वो लंच करने गए हैं. साढ़े तीन बजे जब वो दफ्तर आए तो हमने उनके सामने अपनी बात रखी. उन्होंने हमें लिखित में शिकायत देने को कहा लेकिन हम बात को ऐसे ही सुलझाना चाहते थे. इसके बाद एडीएम ने महिला चेयरमैन से अभद्रता की. मेरे कहने पर भी उनका व्यवहार ऐसा ही रहा. जो मुझे आपत्तिजनक लगा." 

बता दें कि सपा सांसद ने इस मामले में एडीएम ई के व्यवहार की लिखित में शिकायत भी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी को एक बार फिर से ट्रेनिंग देनी चाहिए ताकि उन्हें जनप्रतिनिधियों और खासतौर से महिलाओं से बात करने की ट्रेनिंग दी जाए. इकरा हसन ने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget