एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री से भिड़ गईं सपा विधायक रागिनी सोनकर, सवालों में उलझे नंद गोपाल नंदी, सदन में हंगामा

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को सदन में योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी और अखिलेश यादव की विधायक रागिनी सोनकर के बीच जमकर बहस हो गई. जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर और योगी सरकार में औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी के बीच सदन में जबरदस्त गहमा गहमी हो गई. सपा विधायक ने मंत्री से औद्योगिक निवेश पर सवाल दागा जिस पर नंदी जवाब देने में लड़खड़ा गए और पुरानी सरकारों की बातें करने लगे, जिस पर रागिनी सोनकर ने उन्हें बीच में टोका और सीधे जवाब देने को कहा. 

दरअसल हुआ ये सपा विधायक रागिनी सोनकर से औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी से सवाल किया कि जो सरकार 45 लाख करोड़ के एमओयू साइन करने की बात करती हैं, एक ट्रिलियन की इकोनॉमी की बात करती है, लेकिन बीते नौ सालों में सिर्फ नौ फीसद ही काम कर पाई हैं. मंत्री को जवाब देना चाहिए कि ऐसा क्यों हैं?

योगी के मंत्री से भिड़ गईं सपा विधायक रागिनी सोनकर

सपा विधायक ने पूछा कि आपने डिफेंस कॉरिडोर की बात की थी, लेकिन चित्रकूट, झांसी, अलीगढ़ और आगरा में ये जीरो हैं. कानपुर में मात्र एक और लखनऊ में मात्र दो कॉरिडोर हैं. तो ये जीरो होने का क्या कारण है? आपने एक्सप्रेस वे के आसपास इंडस्ट्री ग्रो करने का दावा किया था लेकिन आज वो भी जीरो है.

रागिनी सोनकर ने सवाल किया कि मंत्री बताएं कि उनका विभाग जीरो विभाग क्यों बनता जा रहा है? औद्योगिक विकास से सारे युवाओं की आशाएं जुड़ी रहती है. आज आप एक लाख रुपये पर कैपिटा की बात कर रहे हैं लेकिन इंडस्ट्री विभाग में कितनी नौकरियां दी है और उनमें से कितनों की सैलरी एक लाख रुपये हैं.

रागिनी के सवाल पर लड़खड़ा गए मंत्री जी

सपा विधायक के इन सवालों का जवाब देने के लिए जब मंत्री सदन में खड़े हुए तो वो उनके सवालों को ही पढ़ने लगे, इस पर रागिनी ने उन्हें टोका और पूछा आप सवाल क्यों पढ़ रहे हैं? इस पर मंत्री ने कहा कि आप तो सवाल पूछते-पूछते पता नहीं कहां चलीं गई. जिसके बाद स्पीकर सतीश महाना ने उन्हें टोका और कहा कि प्रश्न कर दिया गया है आप जवाब दें. 

सपा विधायक ने कहा कि आप ये बताएं कि अब नौ फ़ीसद ही काम क्यों हुआ और आपने कितनों को रोज़गार दिया है. लेकिन, नंदी के पास इसका जवाब नहीं था, जिसके बाद सियासी जवाब देने लगे और कहने लगे कि सपा की सरकार में तो यूपी उल्टा प्रदेश था, गुंडा प्रदेश था और यूपी को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन हमारी सरकार में निवेश का माहौल बना है. 

सदन में हुआ जमकर हंगामा

इसके बाद सदन में हंगामा होने लगा. नंदी ने कहा कि सपा के लोग धरातल पर होते तो उन्हें धरातल की जानकारी नहीं लेनी पड़ती. उन्होंने रागिनी सोनकर पर तंज करते हुए कहा कि इनकी राजनीति तो इंस्टाग्राम से शुरू होकर फ़ेसबुक पर ही दम तोड़ देती है. इसके बाद स्पीकर ने मंत्री को रोका और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से जवाब देने को कहा, तब कही जाकर दोनों के बीच की बहस शांत हो पाई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget