एक्सप्लोरर

'आपकी पीड़ा समझ सकता हूं...', अखिलेश की महिला विधायक से विधानसभा में CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?

UP Budget Session 2025: यूपी विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि प्रश्न ये है कि जो गरीबी रेखा के नीचे जा रहे लोगों को ऊपर उठाने के लिए क्या कोई नीति है.

UP Budget Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन आज शुक्रवार (21 फरवरी) को प्रश्नोत्तर काल के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर (Ragini Sonkar) ने अर्थव्यवस्था से लेकर आयकर तक के विषय पर अहम सवाल उठाए. इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि मैं आपकी पीड़ा को समझ सकता हूं. 

सपा विधायक रागिनी सोनकर ने यूपी विधानसभा में 1 ट्रिलियन इकॉनमी के मुद्दे पर योगी सरकार से कई सवाल पूछे. जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे देश में 60 करोड़ लोग हैं, जो राशन पर आश्रित हो चुके हैं। प्रतिवर्ष 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जा रहे हैं. सपा विधायक ने कहा कि कहीं न कहीं वन ट्रिलियन इकॉनमी के जुमले का शिकार पूरे प्रदेश का गरीब, नौजवान, महिलाएं और मध्यम वर्ग हो रहा है. आज से आने वाले 20 से 25 वर्ष में भी हम वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी नहीं बन सकते हैं.

वहीं सपा विधायक रागिनी सोनकर द्वारा आर्थिक मुद्दे पर उठाए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा जो प्रश्न माननीय सदस्या ने किया है वह खुद तैयार करके यह प्रश्न नहीं लाई हैं. उनको पता होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश ने वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी का लक्ष्य रखा है और भारत 3 नहीं 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की दिशा में अग्रसर हुआ है.

2027 में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि मैं आपकी पीड़ा समझ सकता हूं. आपके नेता कहते हैं कि भारत कभी विकसित नहीं बन सकता है, आप तो उनका अनुसरण करेंगी ही. सीएम योगी ने कहा कि 2027 में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा इसमें कोई शक की बात नहीं है. हो सकता है कुछ लोगों को इसमें अच्छा नहीं लग रहा हो.

महाकुंभ में 59 करोड़ से अधिक पहुंचा श्रद्धालुओं का आकंड़ा, जेल में कैदियों का संगम स्नान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget