एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Encounter: सपा विधायक ने असद को बताया बच्चा, कहा- 'फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं, हाईकोर्ट के...'

Moradabad News: सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि असद अहमद बच्चा था, अगर उसे पकड़ भी लिया गया था तो उसे कोर्ट के हवाले करते. पता नहीं किन परिस्थितियों में मुठभेड़ हुई है.

Moradabad News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह (Samarpal Singh) ने कहा कि आप देख रहे हैं, जैसा माहौल चल रहा है. सारे फर्जी एनकाउंटर करवाए जा रहे हैं. अगर इसमें भी एनकाउंटर हुआ था तो पकड़ कर कोर्ट के हवाले करते, यह तो न्याय प्रक्रिया है, हमारे देश में अदालत के जरिए सब होना चाहिए था. अब जो है सब जनता को जगजाहिर है कि क्या हो रहा है, किसी को बताने की जरूरत नहीं है.

सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि असद अहमद बच्चा था, अगर उसे पकड़ भी लिया गया था तो उसे कोर्ट के हवाले करते. पता नहीं किन परिस्थितियों में मुठभेड़ हुई. अब यह बोलते हैं कि उसने भी फायर किया अब यह तो जांच का विषय है. ज्यूडिशरी की जांच होनी चाहिए, कोई मौजूदा जज हाईकोर्ट या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जांच करे तो तथ्य सामने आएंगे. 

'सब कुछ कानून के जरिए होना चाहिए'
सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह  ने कहा कि सब कुछ कानून के ज़रिए होना चाहिए, यह बुलडोज़र से मकान गिरा देते हैं कि नक्शा पास नहीं था. हमारे देश में तो सभी मकान बिना नक्शे के बने हैं, ऐसे तो यह सब को तोड़ देंगे. अगर कोई अपराध भी करता है तो उसके बच्चों को सजा क्यों, उन्हें क्यों सजा. अभी कर्नाटक में बीजेपी के विधायक के घर से 6 करोड़ रुपये पकड़े गए, उसके घर को तो बुलडोजर से इन्होंने नहीं गिराया, उसका तो कुछ नही हुआ. ये दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए.

वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए सपा विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि हमारे देश में न्याय प्रक्रिया है और यह सब अदालत के जरिए होना चाहिए था. सारे फर्जी एनकाउंटर करवाए जा रहे हैं. इसी के साथ समर पाल सिंह ने कहा कि असद अहमद बच्चा था, अगर उसे पकड़ भी लिया गया था तो उसे कोर्ट के हवाले करते, पता नहीं किन परिस्थितियों में एनकाउंटर किया गया है. 

यह भी पढ़ें:-

Asad Ahmed Encounter: शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी का खाका तैयार! पुलिस की पैनी नजर, इस वक्त हो सकता है एक्शन 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget