एक्सप्लोरर

UP News: योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी पर बरसे रामगोपाल यादव, जानें सपा सांसद ने क्या कहा

Ram Gopal Yadav on Yogi Cabinet Expansion: यूपी कांग्रेस ने भी योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी पर तंज कसा. कांग्रेस ने कहा बीजेपी मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर रही है.

UP Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार पर समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. सपा सांसद राम गोपाल यादव ने योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा-"बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को चिंता होनी चाहिए कि इन चारों मंत्रियों में से एक भी असली बीजेपी का नहीं है. बीजेपी सरकार इतना घबराई हुई है कि जो जिधर मिल जाता है उसे लेने की कोशिश करती है."

वहीं योगी कैबिनेट के मंत्रियों के शपथ लेने के बाद ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है. अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"शपथ के सामने दूसरी शपथ:हम बेरोज़गार… पेपरलीक से प्रताड़ित… नौकरी के लिए भटक रहे युवा… अपने भविष्य को बचाने के लिए ये शपथ लेते हैं कि हम ऐसे दलों को ही वोट देंगे जिनका लक्ष्य नौकरी-रोजगार देना है."

इसके साथ ही यूपी कांग्रेस ने भी योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी पर तंज कसा. कांग्रेस ने कहा बीजेपी मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर रही है, यह मौका परस्ती है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का जिक्र किये जाने पर कहा, "जब चुनाव सिर पर हैं, उसी वक्त मंत्रिमंडल का विस्तार बीजेपी की घबराहट को प्रदर्शित कर रहा है."

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमण्डल विस्तार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी की तरफ से पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, साहिबाबाद सीट से बीजेपी विधायक सुनील शर्मा और राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाया गया है. योगी सरकार के नए चार मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Exclusive: अखिलेश यादव की डील पर क्यों भारी पड़ा बीजेपी का 2 सीट का फॉर्मूला, जयंत चौधरी ने बताई वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget