एक्सप्लोरर

Rampur: कोर्ट में गैरहाजिर रहे आजम खान, भड़काऊ भाषण मामले में दर्ज कराना था बयान

Uttar Pradesh News: आजम खान के वकील ने खराब तबीयत का हवाला देकर कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. अब उन्हें 20 जनवरी को अपना बयान दर्ज कराना होगा.

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर 2019 लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में मंगलवार को 313 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन वे कोर्ट नहीं पहुंचे. उनके अधिवक्ता के ने कोर्ट में एक स्थगन प्रार्थना पत्र दिया. इसमें आजम खान की खराब तबीयत का हवाला देने के साथ ही मेडिकल प्रपत्र भी लगाया गया, जिस पर विचार करने के बाद न्यायालय ने आजम खान के स्थगन प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया. इसके साथ ही उन्हें सीआरपीसी 313 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए 20 जनवरी की तारीख दे दी गई. 

आजम पत्नी और बेटे के साथ हो सकते हैं पेश
इस के साथ ही कोर्ट ने आजम खान को निर्देशित करते हुए व्यक्तिगत तौर पर पेश होकर बयान दर्ज कराने के आदेश दिए. दरअसल, उन्होंने 20 जनवरी को अपने छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में भी कोर्ट में सीआरपीसी 313 के तहत बयान दर्ज कराना है, जिसमें आजम खान, अब्दुल्ला आजम और आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा तीनों आरोपी हैं. इस मामले में सभी को कोर्ट के समक्ष पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने हैं.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: खोई जमीन पाने के लिए बसपा ने झोंकी ताकत, कार्यकर्ता सम्मेलन से गांव-गांव पहुंचने का लक्ष्य

आजम, पत्नी फातिमा और बेटे हैं आरोपी
इस संबंध में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया मंगलवार को मोहम्मद आजम खान साहब को सीआरपीसी 313 के अंतर्गत अपना बयान दर्ज कराना था और उनको व्यक्तिगत रूप से आना था, लेकिन उनके अधिवक्ता की ओर से एक स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था. इसमें कहा गया था कि मोहम्मद आजम खान साहब की तबीयत खराब है. इसलिए वह आज नहीं आ पाएंगे और उसके साथ में उन्होंने मेडिकल प्रपत्र लगाया था. इसके बाद कोर्ट ने उनकी अपील को दृष्टिगत रखते हुए उनके स्थगन प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया गया. इसके साथ ही 20/01/2023 को 313 का बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है. कोर्ट ने अभियुक्त को निर्देशित किया कि आप व्यक्तिगत रूप से अवश्य आइए और अपना बयान दर्ज कराइए. इसके अलावा 20 जनवरी को 4/19 मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामला है, जिसमें मोहम्मद आजम खान, अब्दुल्ला आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा अभियुक्त हैं. उसमें भी 313 का बयान अंकित कराने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget