एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी की बड़ी कार्रवाई, तीन विधायकों को किया निष्कासित, इस वजह से लिया एक्शन

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सपा ने तीन विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बीते साल राज्यसभा चुनाव के दौरान इन्होंने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा के उम्मीदवारों का समर्थन किया था, जिसके बाद पार्टी की ओर से अब ये कार्रवाई की गई है. 

सपा ने गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज कुमार पांडे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इन तीनों विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्टी की ओर से साफ कर दिया गया है. पार्टी की मूल विचारधारा के साथ समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पार्टी ने इन्हें सुधरने का भी मौका दिया लेकिन जब इनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया तो सपा ने इन्हें पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है. 

सपा ने तीन विधायकों को किया निष्कासित
समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है. पार्टी की ओर से कहा गया हैं कि- 'समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है. 
1.विधायक गोशाईगंज अभय सिंह
2.  विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह
3. विधायक ऊँचाहार मनोज कुमार पाण्डेय

इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है. भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी. जहां रहें, विश्वसनीय रहें.'

बता दें कि बीते साल राज्य सभा चुनाव के दौरान सपा के आठ विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी. जिसकी वजह से सपा के एक प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था और नंबर नहीं होने के बावजूद बीजेपी का आठवां उम्मीदवार भी जीत गया था. पार्टी ने अभी तीन विधायकों को निकाला है जबकि पूजा पाल, राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष चतुर्वेदी और महाराजी देवी पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इन्हें अच्छे व्यवहार की वजह से छोड़ दिया गया है. 

इनपुट- विवेक राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget