एक्सप्लोरर

बीजेपी पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- 'भाजपा की कलाकारी को हराने के लिये सभी वर्ग एकजुट हों'

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पर्यटन में रहते हैं और राज्य में विकास के कार्य ठप पड़े हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की 'कलाकारी' को पराजित करने के लिये अधिवक्ताओं और सपा कार्यकर्ताओं का समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए गुरुवार को कहा कि इससे वादाखिलाफी करने वाली ताकतें जरूर मात खाएंगी.

कार्यकर्ता एकजुट हों

अखिलेश ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिन पर समाजवादी अधिवक्ता सभा द्वारा पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आवाह्न किया कि भाजपा की 'कलाकारी' को पराजित करने के लिए अधिवक्ता और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर एकजुट हों. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को मिटाने पर तुली हुई है.

अखिलेश ने कहा कि सच को सच और झूठ को झूठ बताने और अन्याय के विरोध की क्षमता अधिवक्ताओं में ही होती है. आज सत्ता दल ने झूठ, नफरत और भय-भ्रम के जरिए जो राजनीतिक प्रदूषण फैला रखा है उसे अधिवक्ता समाज ही आगे आकर समाप्त कर सकता है.

राष्ट्रीय पर्यटन पर रहते हैं मुख्यमंत्री

अखिलेश ने कहा कि जीवन मूल्यों और आदर्शों को तिलांजलि देकर सत्तादल का नेतृत्व नाटकीयता तथा ‘इवेंट मैनेजमेंट’ जैसी चीजों में ही अपने दिन बिता रहा है. बुनियादी मुद्दों पर उसका ध्यान नहीं जाता है. उससे जनता को भटकाने के लिए ही आए दिन समारोह, लोकार्पण और उत्सव आयोजित किए जाते हैं.

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार 'राष्ट्रीय पर्यटन' पर रहते हैं. विकास के काम ठप हैं मगर वह फिल्म सिटी जल्द से जल्द बना लेना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें.

बरेली: बीजेपी ने एक और किला फतेह किया, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर किया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget