एक्सप्लोरर

'ये भारी पड़ेगा...', चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बीजेपी को लेकर कही ये बात

Akhilesh Yadav News: टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सपा नेता अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि ये चलन भारी पड़ सकता है.

Akhilesh Yadav on Chandrababu Naidu Arrest: तेलुगु देशम पार्टी (TDp) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों को नेताओं को इस तरह से गिरफ्तार किए जाने पर नाराजगी जाहिर की और इसे लोकतंत्र के लिए गलत परंपरा बताया है. सपा नेता ने कहा कि विपक्ष के जो नेता साथ नहीं आ रहे हैं, उन्हें जेल में डालने का अब चलन शुरू हो गया है. ये खतरनाक है जो आने वाले समय में उन पर भी भारी पड़ सकता है. 

टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "विपक्ष के नेताओं को गिरफ़्तार करने का चलन अब केंद्र से लेकर राज्यों तक प्रचलन बन गया है. जो सत्ता के साथ नहीं आ रहा है उसे जेल में डाल दो, ये निरंकुश शासकों की नीति होती थी, लोकतंत्र में इसके लिए कोई स्थान नहीं है. भाजपाई और उनके अवसरवादी मित्र याद रखें कि राजनीतिक व्यवहार में ऐसा विचलन कल को ख़ुद उन पर भी भारी पड़ सकता है. ख़ुदगर्ज़ भाजपा किसी की सियासी दोस्त नहीं है!."

स्किल डेवलपमेंट स्कैम में हुई है गिरफ्तारी

आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने शनिवार 9 सितंबर को नंदयाल में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद रविवार की सुबह उन्होंने विजयवाड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चंद्रबाबू नायडू को राजमुंदरी सेंट्रल जेल में रखा गया है. कोर्ट ने उन्हें घर का खाना और दवाईयां भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. 

चंद्रबाबू नायडू को 371 करोड़ रुपए के स्किल डेवलपमेंट स्कैम में गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ सीआईडी ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. वहीं चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. पार्टी कार्यकर्ता लगातार इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं. 

Ghosi Bypoll Result: घोसी उपचुनाव जीतने के लिए सपा की क्या रही रणनीति? शिवपाल सिंह यादव ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget