एक्सप्लोरर

'लाल टोपी की शान रखना...दलालों से बचकर रहें', अखिलेश यादव की सपा के नए सांसदों को नसीहत

UP News: नवनिर्वाचित सांसदों के परिचयात्मक बैठक में सपा मुखिया अखिलेश ने कहा सांप्रदायिक शक्तियों का मुकाबला संसद के अंदर-बाहर जमकर करना. अपने अपने क्षेत्र में सहज सरल और अदब से पेश आना.

Akhilesh Yadav Advice New MP: लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं चुनावी नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों के परिचयात्मक बैठक में पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सांसदों को नसीहत दी. इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली के दलालों से बचकर रहें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसी के निशाने पर हो, सावधान रहना कहीं ट्रैप ना हो जाना.

वहीं अखिलेश यादव ने अपने नए सांसदो को आगाह करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र और अपनी पार्टी के लोगों के काम से काम का मतलब रखना. अनजान लोगों के साथ पार्टी होटेल क्लब में ना चले जान और लाल टोपी की शान रखना. उन्होंने कहा जिनको जानते हो उन्हीं के लिये लेटर पैड का इस्तेमाल करना. इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि संसद में पढ़ लिखकर जाना, संसद के नियमों का पालन करना और संसद में PDA की आवाज को बुलंद करना.

साल 2027 की तैयारी में अभी से लग जाना- अखिलेश यादव

पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश ने कहा सांप्रदायिक शक्तियों का मुकाबला संसद के अंदर-बाहर जमकर करना. अपने अपने क्षेत्र में सहज सरल और अदब से पेश आना. अखिलेश यादव ने कहा, क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं को हुड़दंग करने जुलूस हंगामा बवाल विवाद करने से रोकना, विपक्ष इसका फायदा उठायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि साल 2027 की तैयारी में अभी से लग जाना और अपने-अपने इलाके की विधानसभाओं के बूथ लेवल तक पहुंच जाना.

अखिलेश का सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत

बता दें कि सपा सर्वाधिक सीटों पर जीत का परचम लहराकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. वहीं सपा मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इसके साथ ही अखिलेश ने इस दौरान कहा कि हम आगे भी सियासी मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं. आप लोग इसी तरह से परिश्रम करते रहिए. लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं.

NDA की मीटिंग में मंच पर जयंत चौधरी को नहीं मिली थी जगह, अब बीजेपी नेता कही ये बड़ी बात

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा
पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा
UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश से गिरा तापमान, आज भी नोएडा गाजियाबाद समेत 39 जिलों के लिए IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में आंधी-बारिश से गिरा तापमान, आज भी नोएडा गाजियाबाद समेत 39 जिलों के लिए IMD ने दिया अलर्ट
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू में ही हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ हुई कमाई
Live: धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू में ही हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ हुई कमाई
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
इन देशों में खुलेआम नहीं मना सकते हैं ईद, विरोध जताने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
इन देशों में खुलेआम नहीं मना सकते हैं ईद, विरोध जताने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
Embed widget