एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुरादाबाद की सभी 6 सीटों पर सपा ने उतारे मुस्लिम उम्मीदवार, दो मौजूदा विधायकों के टिकट कटे

UP Election 2022: यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर अपने मुस्लिम प्रत्याशियों को खड़ा किया है, इसके साथ 2 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर अपने मुस्लिम प्रत्याशियों को खड़ा किया है. 2017 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने यहां सभी सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से 4 विधानसभा सीटों पर सपा को जीत हासिल हुई थी. लेकिन इस बार सपा ने अपने दो मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जिससे दोनों नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है.

समाजवादी पार्टी ने इन्हें दिया टिकट

सपा ने मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट पर इस बार अमरोहा के रहने वाले पूर्व मंत्री कमाल अख्तर को अपना प्रत्याशी बनाया है वही मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने मौजूदा विधायक नवाब जान खान को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है. मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट पर भी समाजवादी पार्टी ने युसूफ अंसारी को एक बार फिर टिकट दे दिया है जबकि वो 2017 के विधानसभा चुनाव हार गए थे. 

सपा ने काटे को मौजूदा विधायकों के टिकट

मुरादाबाद देहात सीट पर इस बार समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद नासिर कुरेशी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है और मौजूदा विधायक हाजी इकराम कुरैशी का टिकट काट दिया है जिससे हाजी इकराम कुरैशी बगावत पर उतर आए हैं. यही हाल मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर है यहां भी समाजवादी पार्टी ने अपने तीन बार के विधायक हाजी रिजवान का टिकट काट दिया है और उनकी जगह पर जियाउर रहमान वर्क को प्रत्याशी बनाया है. जियाउर रहमान बर्क़ संभल के सपा सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क़ के पोते हैं. हाजी रिजवान ने भी अपना टिकट काटे जाने के बाद सपा छोड़ दी और चुनाव लड़ने का एलान कर दिया.

मुरादाबाद की सभी सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार

इसके अलावा सपा ने मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इस तरह अखिलेश ने मुरादाबाद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें-

UP Weather Report: यूपी में अभी ठंड और कोहरे का कहर नहीं होगा कम, खराब हवा हुई साफ

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं आरपीएन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
नोएडा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 21 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 'लेडी डॉन' नूरी फरार
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव से मरीज बेहाल, एक्स-रे से CT स्कैन तक की सेवाएं प्रभावित
'मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल', ओपी राजभर का बड़ा दावा
'मानसून सत्र में सपा के कई सांसद NDA में होंगे शामिल', ओपी राजभर का बड़ा दावा
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, दिनभर थे नजरबंद

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget