एक्सप्लोरर

रायबरेली में सड़क पर उतरे सपा यूथ विंग के कार्यकर्ता, JEE-NEET परीक्षा का किया विरोध

जेईई और नीट की परीक्षाओं का आयोजन कराए जाने को लेकर सपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं. रायबरेली में सपा यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शम किया.

रायबरेली, डॉ पंकज सिंह: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफसे प्रतियोगी परीक्षाओं के कराने के फैसले के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान आते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. समाजवादी की यूथ बिग्रेड ने शुक्रवार को रायबरेली के शहीद चौक पर धरना देकर परीक्षाओं को तब तक न कराने की मांग की है जब तक कि कोरोना महामारी पर पूरी तरह से नियंत्रण न कर लिया जाए. सपा कार्यकर्ताओ पर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज का भी विरोध किया.

जेईई और नीट की परीक्षाओं का आयोजन कराए जाने को लेकर अखिलेश यादव का विरोध करते ही समाजवादी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है. सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन पर काबू पीने के लिए सरकार पुलिस का प्रयोग कर रही है. इसी के चलते बृहस्पतिवार को राजधानी में समाजवादियों पर जमकर लाठीचार्ज किया गया था.

लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में समाजवादी की यूथ विंग ने शहीद चौक पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मांग की कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस समय प्रतियोगियों की जान के साथ खिलवाड़ न किया जाए और परीक्षा को तब तक के लिए टाल दिया जाए जब तक कि कोरोना महामारी पर पूर्ण रूप से नियंत्रण न कर लिया जाए. यूथ विंग के जिलाध्यक्ष फहीम ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे.

धरना दे रहे यूथ विंग के जिलाध्यक्ष फहीम ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को कोरोना काल में नहीं करना चाहिए. सरकार मनमानी कर रही है. हमारे नेताओं पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया जो काफी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हम लोग इसके विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- माफी मांगे सरकार

लखनऊ में मुख्तार अंसारी के लिए काम करने वाले गुर्गे बन गए बिल्डर, जमीनों पर किया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget