एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: ओवैसी पर बरसे सपा सांसद एसटी हसन, कहा- वे यूपी में मुस्लिम वोट काटने आ रहे हैं

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने ओवैसी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, वे सिर्फ मुसलमानों के वोट काटने आ रहे हैं.

UP Election 2022: बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) के मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को बाहर का रास्ता दिखाने और एआईएमआईएम (AIMIM) के मुख्तार अंसारी के लिए दरवाजे खोल देने पर मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा कि, बसपा और एआईएमआईएम (AIMIM) दोनों में से कोई भी पार्टी उसूलों की राजनीति नहीं कर रही है. उसूल तो यही होता है कि, कोई भी पार्टी अपराधियों से दूर ही रहे. मैं ये नहीं कह रहा कि, ये लोग सर्टिफाईड क्रिमिनल हैं, लेकिन इन लोगों पर मुक़दमे तो चल रहे हैं, ये लोग विचारधीन हैं क्या मालूम, अदालत इन्हें भी बाइज्ज़त बरी कर दे. लेकिन ये दोनों पार्टियां अपने एजेंडों पर काम कर रही हैं. 

ओवैसी और बीजेपी पर निशाना 

उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता की ओवैसी बाहुबलियों के बल पर सीटे जीत सकते हैं. अब वो ज़माना नहीं रहा कि, लोग बहुबालियों के बल पर सीट जीत लें. जनता फेयर इलेक्शन चाहती है, अगर भाजपा ने फेयर इलेक्शन करा दिया, जिसकी बहुत कम संभावना है, तो फिर बाहुबलियों का कोई असर किसी इलेक्शन पर नहीं पड़ेगा. 

वोट काटने आ रहे हैं ओवैसी 

ओवैसी के यूपी में मुस्लिमों के 19- 20 प्रतिशत होने और यादवों के 9-10 प्रतिशत होने के बावजूद कब तक मुसलमान यादवों की गुलामी करेंगे के, सवाल पर सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने कहा कि, मुस्लमान अपना अच्छा बुरा ख़ुद जानता है. यूपी में मुसलमानों को बड़े बड़े अनुभव हुए हैं. साम्प्रदायिक बातों से वोटों का सिर्फ धुर्विकरण होता है. ओवैसी से पहले मुस्लिम लीग चुनाव में आती थी, बड़ा चुनाव होता था. लेकिन आज यूपी में मुस्लिम लीग नहीं है, सिर्फ केरल में है. ओवैसी भी यूपी में कोई सीट नहीं जीता पाएंगे. मुसलमान जानता है कि, उनकी नियत क्या है, ओवैसी जीतने के लिए आ रहे हैं या वोट काटने के लिए आ रहे हैं . उन्होंने कहा कि, अगर ओवैसी की नियत साफ़ है तो वह साम्प्रदायिक ताकतों को हराने वाले प्रत्याशी का समर्थन कर दें और कह दें की मुसलमानों साम्प्रदायिक ताकतों को हराने वाले प्रत्याशी को जीता दो.

सपा ने मुसलमानों के लिए काफी काम किया 

ओवैसी सिर्फ मुसलमानों को गुमराह करने और वोट कटवाने के लिए यूपी आये हैं. ओवैसी वोट बांटने के लिए अपने प्रत्याशी वहां लड़ायेंगे जहां मुस्लिम मतदाता अधिक हैं. सपा सांसद ने कहा कि, यूपी में मुस्लिमो को जो कुछ भी मिला वह समाजवादी पार्टी ने दिया. वरना मुलायम सिंह यादव से पहले मुस्लमानों की इतनी हिम्मत नहीं थी की वह थानों की सीढ़ी चढ़ सके. जब मुलायम सिंह यादव ने पीएसी और फ़ोर्स में मुसलमानों की 10 प्रतिशत भर्ती कर दी तो मुसलमानों की हिम्मत हुई और वह अपने हक की बात करने के लिए थानों पर जाने लगे.

मुसलमानों का मोरल किसने बूस्ट किया. सपा सांसद ने आरोप लगाया कि, बहुत सी जगह ओवैसी ने मुस्लिमों को बांट कर साम्प्रदायिक ताकतों की सरकारें बनवा दी, फिर कैसे मैं मान लूं कि, वह मुसलमानों के सच्चे हितैषी हैं. सपा सांसद ने माना कि, ओवैसी के यूपी में आने से थोड़ा बहुत मुस्लिम वोट तो बंटेगा ही थोड़ा नुकसान तो होगा, लेकिन बहुत बड़ा नुकसान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें.

सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने की मारपीट, इरफान बोले- पिटने वाला भी मेरा रिश्तेदार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget