एक्सप्लोरर

भारत में बूढ़े का नहीं, युवा लड़के का रोल निभाना था चैलेंजिंग

सलमान खान फिल्म भारत में युवा लड़के से लेकर बूढ़े शख्स के किरदार में नजर आएंगे और साथ ही सलमान खान का कहना है बूढ़े का किरदार निभाना इतना मुशकिल नहीं था, जितना युवा लड़के का किरदार निभाना मेरे लिए चैलेंजिंग था।

एबीपी गंगा, सलमान खान‌ की आने वाली फिल्म 'भारत' में एक युवा लड़के से लेकर एक 70 साल के बूढे शख्स के तौर पर दिखायी देंगे। वैसे आपको बता दे सलमान खान पहली बार किसी फिल्म में बुजुर्ग का रोल निभा रहें है। साथ ही जब से इस फिल्म के पोस्टर और गाने रिलीज हुए है इस लुक की बहुत चर्चा भी हो रही है। मगर सलमान का कहना है कि उ‌नके लिए फिल्म में बुजुर्ग शख्स का रोल निभाने से ज्यादा एक युवा लड़के का रोल रोल करना कहीं ज्यादा मुश्किल था।

'भारत' के गाने 'जिंदा हूं' के लॉन्च के मौके पर सलमान से जब पूछा गया कि 70 साल के व्यक्ति का रोल निभाने को लेकर उनके मन में किसी तरह की कोई शंका थी, तो इस पर सलमान खान कहते है..."नहीं, इसे मैंने काफी अलग तरह से निभाया है। इस किरदार में दाढ़ी-वाढ़ी है, वो 70 साल के व्यक्ति का रोल कर रहा रहा है। मगर उसकी सोच एक 40 साल के शख्स की तरह होती है। वो दिल से काफी यंग होता है। उसकी सोच भी काफी यंग होती है। फिल्म में जिंदगी के पांच अलग अलग पड़ाव के किरदारों में दिखने‌ वाले सलमान ने हंसते हुए कहा, "बुजुर्ग शख्स का रोल निभाना मेरे लिए बेहद आसान था क्योंकि ये मेरी असली उम्र के आसपास का रोल है। फिर थोड़े संजीदा होकर सलमान ने कहा, "युवा शख्स का रोल निभाना उनके‌ लिए जरा मुश्किल था क्योंकि इसे मैं भूल चुका था और मुझे अपनी जिंदगी के अतीत में जाकर थोड़ा रिसर्च करना पड़ा, अपनी पुरानी फिल्में देखनी पड़ीं तो ऐसे में धुंधला धुंधला सा याद आ रहा था मुझे अपना बचपना"

सलमान ने कहा, "इस किरदार को निभाने में मुझे काफी मुश्किल आयी क्योंकि मुझे 20 साल पहले वाली अपनी वॉक, स्वैग, एनर्जी दिखानी पड़ी और मुझे इस बात का भी ध्यान रखना पड़ा कि वो सब (पर्दे पर) आउटडेटेड न लगे." फिल्म में सलमान की हीरोइन बनीं कटरीना कैफ ने कहा कि फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर सलमान‌ के‌ बूढे़ लुक को‌ लेकर सेट पर काफी सतर्क और इसमें किसी तरह की कमी रह जाने को लेकर काफी चिंतित रहा करते थे। वहीं अली अब्बास जफर ने कहा, "मैं और सलमान शुरू से इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि कहीं न कहीं 70 साल की जो ज़िंदगी उस किरदार ने जी है, वो उसके एक लुक में‌ दिखनी चाहिए क्योंकि इस किरदार का अपना एक रौब और ऑरा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget