एक्सप्लोरर

हरिद्वार कुंभ में कोरोना गाइडलाइन का विरोध कर रहे साधु-संत, मेला प्रशासन ने कहा-लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ के आयोजन से पहले साधु-संतों में नारजगी बढ़ती जा रही है. वहीं मेला प्रशासन का कहना है कि कुंभ में आनो वाले सभी, चाहे वो श्रद्धालु हों या संत, सभी को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लानी होगी.

हरिद्वार: हरिद्वार में एक अप्रैल से महाकुंभ की विधिवत शुरुआत हो जाएगी. सरकार द्वारा कुंभ का नोटिफिकेशन जारी होते ही हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में सभी नियम लागू हो जाएंगे. खासकर कोरोना के लिए जारी की गई केंद्र और राज्य सरकार की एसओपी का पालन करना सभी को अनिवार्य होगा. इसके साथ ही हरिद्वार आने वाले हर श्रद्धालु और संतों को भी कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी. हालांकि साधु संत इस बात से नाराज हैं, लेकिन शासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है.

संतों को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

कोरोना के साये में हो रहे हरिद्वार में महाकुंभ की शुरुआत भले ही एक अप्रैल से हो, लेकिन अखाड़ों की पेशवाई के बाद संतों ने हरिद्वार में महाकुंभ का आगाज कर दिया है. सरकार के कुंभ नोटिफिकेशन के जारी होते ही हरिद्वार में कोरोना के नियम लागू हो जाएंगे. एक अप्रैल से हरिद्वार आने वाले हर एक श्रद्धालुओं को कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट के साथ सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यह पहली बार हो रहा है, जब संतो को कुंभ में आने के लिए तमाम बंदिशों से गुजरना होगा. इस बार हरिद्वार कुंभ में आने वाले साधु संतों को भी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी. हालांकि संत इस बात को लेकर नाराज हैं कि सरकार ने साधु-संतों के लिए भी कई बंदिशें से लगा दी है. साधु संतों का साफ कहना है कि कुंभ से पहले सभी अखाड़े बैठकर इस पर राय मशविरा करेंगे और आखिरी निर्णय लेंगे. हालांकि संत यह बात भी कह रहे हैं कि कुंभ का नाम आते ही सरकार कई तरह की बंदिशें लगा रही है, जबकि देश के कई राज्यों में चुनाव पर कोरोना का साया नहीं है.

संत कर रहे हैं विरोध

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना एसओपी को लेकर संत शुरू से ही विरोध कर रहे हैं. ऐसे में कुंभ की शुरुआत होते ही यह सभी नियम लागू हो जाएंगे. वहीं, मेला पुलिस कुंभ में आने वाले हर श्रद्धालु से इन नियमों का पालन कराने की अपील कर रहा है, तो मेला प्रशासन ने इसके लिए सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं. मेला प्रशासन ने संतों के लिए भी कोविड-19 वैक्सीन लगाने की भी पूरी तैयारी है. जिनके लिए दो लाख वैक्सीन की डिमांड की गई है.

ये भी पढ़ें.

UP: भातखण्डे संस्थान की बर्खास्त कुलपति पर गबन का केस दर्ज, नियमों को ताक पर रखकर किया फंड का दुरुपयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget