एक्सप्लोरर

सहारनपुर में शादी की खुशियों में अफरा-तफरी, आतिशबाजी के दौरान कार में लगी आग, वीडियो वायरल

Saharanpur Viral Video: सहारनपुर में एक शादी समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब आतिशबाजी के दौरान एक कार में आग लग गई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया है.

Saharanpur News Today: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब बारात में आई एक गाड़ी में आतिशबाजी के दौरान आग लग गई. इस घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो से तेजी से वायरल हो रही है. पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार को सीज कर दिया. 

दरअसल, ये पूरा मामला सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर का है. छुटमलपुर क्षेत्र के गंदेवरा गांव में एक शादी समारोह था, जहां बारात के आगमन पर जमकर आतिशबाजी की जा रही थी. इस दौरान एक युवक कार की सनरुफ खोलकर खड़ा हुआ था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

आतिशबाजी के दौरान लगी आग
कार की सनरुफ खोलकर खड़ा युवक अपने हाथों में पटाखे लेकर आतिशबाजी कर रहा था. इसी दौरान एक आतिशबाजी की आग उस युवक के ऊपर गिरी और पटाखों की आवाज के साथ पूरी गाड़ी में आग लग गई. इस आगजनी में कार अंदर से जलकर खाक हो गई. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

इस मौके पर सकारात्मक बात ये रही है कि इस घटना में किसी प्रकार को कोई जनहानि नहीं हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि आतिशबाजी करने वाला युवक समय रहते बाहर निकल आया, जबकि कार में मौजूद लोग भी तेजी से बाहर निकल गए. ये घटना बारात के आगमन पर को फिल्मा रहे युवक के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. 

पुलिस ने कार सीज की
सहारनपुर देहात पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है. जिसमें एक युवक गाड़ी के सनरूफ से आतिशबाजी करता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी वजह से गाड़ी में भी आग लग गई. 

पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने कहा कि ये वीडियो जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गंदेवरा गांव का है. इस दौरान गाड़ी के अंदर से आतिशबाजी की थी, जिससे कार में आग लग गई थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में एमवी एक्ट का उल्लंघन करने पर फतेपुर थाने ने गाड़ी को सीज कर दिया है. आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ भी चालान पेश किया गया है. 

(सहारनपुर से मुकेश गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: ताजमहल शिव मंदिर या मकबरा? मुस्लिम पक्षकार बनने की अर्जी पर ASI ने की आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
UP News: मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
सीएम योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget