एक्सप्लोरर

Saharanpur News: सहारनपुर में बजंरग दल के कार्यकर्ता अभिषेक पंडित पर जानलेवा हमला, दो आरोपियों ने मारी गोली

Saharanpur News: कप्तान विपिन टाडा ने कहा, बजरंग दल के कार्यकर्ता के बाएं हाथ में गोली लगी है. फिलहाल उनकी हालत ठीक है.अभिषेक के परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है.

Attack on Bajrang Dal Leader: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बजरंग दल के महानगर सह मंत्री अभिषेक पंडित पर जानलेवा हमला हुआ है. आरोप है कि सलमान और शाहनवाज नाम के दो युवकों ने उन्हें गोली मारी है. जो अभिषेक के बाएं हाथ में जाकर लगी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

सहारनपुर के गागा लेडी क्षेत्र के कैलाशपुर स्थित शत्रुघ्न कॉलोनी में बजरंग दल के महानगर सह मंत्री अभिषेक पंडित पर शुक्रवार की देर शाम घर के सामने दो मुस्लिम युवकों ने गोली चला दी. गोली चलने के बाद परिजन आनन-फानन में अभिषेक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए और तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्दीश शुरू कर दी है. पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है. 

बजंरग दल के कार्यकर्ता को मारी गोली

एसएसपी सहारनपुर विपिन टाडा भी जानकारी मिलने पर अभिषेक पंडित से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली. अभिषेक की हालत को देखते हुए उन्हें सहारनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल मेडीग्राम में भर्ती कराया है. घटना की जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी भारी तादाद में अस्पताल पहुंचे, इसके बाद अस्पताल में पुलिस को तैनात भी करना पड़ा.

दो मुस्लिम युवकों पर गोली मारने का आरोप

बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष सागर भारद्वाज का कहना है कि अभिषेक पर दो मुस्लिम युवकों ने चाकू और गोली से हमला किया है. उनका नाम शाहनवाज और सलमान है. उन्होंने बताया की आज से 6 महीने पहले भी अभिषेक पर हमला हो चुका है जिसमें आरोपियों पर 307 का मुकदमा हुआ था और वो जेल भी जा चुके हैं. 

वहीं इस मामले पर कप्तान विपिन टाडा ने कहा, बजरंग दल के कार्यकर्ता के बाएं हाथ में गोली लगी है. फिलहाल उनकी हालत ठीक है. अभिषेक के परिजनों की तरफ से घटनाक्रम के आधार पर तहरीर मिली है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के सामने कुछ संदिग्ध लोगों का नाम सामने आया है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. साथ ही पुलिस की जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस आधार पर तुरंत कार्यवाई की जाएगी. 

Prayagraj News: अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं, गैंगस्टर मामले में सजा बढ़ाने की मांग को लेकर HC पहुंची यूपी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget