एक्सप्लोरर

सहारनपुर: हाथरस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ हंगामा

हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई किशोरी की की मौत के मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है. इस मामले में सपा, बसपा के साथ कांग्रेस भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. ये वारदात 14 सितंबर को चंदपा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की थी, इस दौरान उसकी जीभ कट गई थी. इसके बाद से ही लड़की की गंभीर बनी हुई थी. पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है.

विपक्ष ने खोला मोर्चा मंगलवार को किशोरी ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है और तमाम लोगों और नेताओं ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. किशोरी की मौत के मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है. इस मामले में सपा, बसपा के साथ कांग्रेस भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है.

कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा सहारनपुर से हाथरस जा रहे कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को कांग्रेस नेता इमरान मसूद के घर पर ही पुलिस ने रोक दिया. जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने हंगामा करते हुए सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुलिस ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर और नेता शशि वालिया को हाथरस नहीं जाने दिया गया. पहले से ही इमरान मसूद के घर आसपास पुलिस, पीएसी और आरपीएफ ने घेराबंदी कर दी थी.

सहारनपुर: हाथरस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ हंगामा

सीएम योगी का मांगा इस्तीफा गौरतलब है कि, जैसे ही इमरान मसूद घर से निकले उनको एसपी सिटी ने आगे जाने से मना कर दिया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से नोक-झोंक भी हुई. इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि उन्हें घर में ही साथियो के साथ नजरबंद कर दिया गया है. हाथरस मामले में इमरान मसूद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है.

यह भी पढ़ें:

बुलंदशहर: थाना प्रभारी पर महिला सिपाही ने लगाए संगीन आरोप, एसएसपी से की शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत

बाबरी विध्वंस केस: 28 साल बाद आया फैसला, जानिए- इस मामले में कब-कब क्या हुआ, पूरी टाइमलाइन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget