एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ ‘सफाईगिरी अभियान’, जीरो वेस्ट मॉडल विकसित करने पर रहेगा जोर

Greater Noida Safaigiri Abhiyan: ग्रेटर नोएडा में आज से सफाईगिरी अभियान की शुरुआत हुई है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Greater Noida Safaigiri Abhiyan Begins Today: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) ने भी स्वच्छता में नया मुकाम हासिल करने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) की पहल पर शनिवार से ग्रेटर नोएडा में सफाईगिरी अभियान का आगाज किया गया. तेज बारिश के बावजूद रितु माहेश्वरी सुबह करीब नौ बजे सेक्टर स्वर्णनगरी पहुंचीं और सेक्टर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सफाईगिरी अभियान के जरिए स्वच्छता में ग्रेटर नोएडा को अलग मुकाम दिलाने के लिए सभी निवासियों से सहयोग मांगा.
जनस्वास्थ्य विभाग की पहल -
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सफाईगिरी अभियान शुरू किया गया. बारिश के चलते इस कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल का बदलाव करना पड़ा और इसी सेक्टर में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम किया गया.

सीईओ ने सभी सेक्टरवासियों से साफ-सफाई व पार्कों और ग्रीनरी के रखरखाव के बारे में पूछा. आरडब्ल्यूए की तरफ से सीईओ को मांग पत्र भी सौंपा गया, जिनमें सामुदायिक केन्द्र का निर्माण कराने, हाईमास्ट लाइट लगवाने, आरडब्ल्यूए का दफ्तर बनवाने, मदर डेयरी बूथ खुलवाने आदि मांगें शामिल हैं.

समय से पूरी होंगी मांगें -

सीईओ ने इन मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का आश्वासन दिया. सीईओ ने सेक्टरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाईगिरी अभियान का मकसद ग्रेटर नोएडा को स्वच्छता के सबसे ऊंचे मुकाम तक पहुंचाना और सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से हल करना है और यह तभी संभव होगा, जब ग्रेटर नोएडा का हर नागरिक इस मुहिम से जुड़ेगा और अपना योगदान देगा.

घरेलू वेस्ट को घर में ही करें प्रॉसेस -

उन्होंने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से घरेलू वेस्ट को घर में ही प्रोसेस कर कंपोस्ट बनाने और घर के प्लांट्स में ही उसका इस्तेमाल करने की अपील की. सीईओ ने नोएडा के सेक्टर 47 का उदाहरण देते हुए ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों को जीरो वेस्ट मॉडल पर विकसित करने की सलाह दी.

इन्होंने लिया कार्यक्रम में भाग -

प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने सेक्टरवासियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है. इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एके सक्सेना व कपिल सिंह, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल व सुरेन्द्र भाटी, प्रभारी प्रबंधक डॉ उमेश चंद्र, एआईआईएलएसजी के प्रतिनिधि प्रशांत शर्मा के अलावा सेक्टर स्वर्णनगरी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश भाटी, सुनील भाटी, सुनील गुप्ता, ममता तिवारी समेत कई सेक्टरवासी व प्राधिकरण के अधिकारी - कर्मचारीगण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

Mulayam Singh Yadav Health Bulletin: मुलायम सिंह यादव की हालत बनी हुई है नाजुक, जानें- हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टर ने क्या कहा?

UKSSSC Exam Scam: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा धांधली मामले में कार्रवाई, पूर्व चेयरमैन समेत तीन गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget