एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ‘दो लड़के फिर आ गए हैं, इस बार भी…’, अखिलेश यादव-जयंत चौधरी पर साध्वी निरंजन ज्योति का तंज

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी पर एक बार फिर से निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अब दो लड़के आ गए हैं वो लड़कर देख लें, उनका सफाया होगा.

UP Election 2022: यूपी के फतेहपुर जिले में सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी पर एक बार फिर से निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यूपी में पहले दो बबुआ, फिर बुआ और बबुआ की जोड़ी को देखा है और अब एक बार फिर से दो लड़के आ गए हैं वो भी लड़कर देख लें, इस बार उनका सफाया होगा. इसके साथ ही साध्वी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को भी आड़े हाथों लिया.

अखिलेश-जयंत पर हमला 

साध्वी निरंजन ज्योति ने अखिलेश और जयंत की जोड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो लोग जिन्ना,औरंगजेब और पाकिस्तान के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें भारी शिकस्त मिलने वाली है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव को पकिस्तान में लाए हैं. मुझे लग रहा है कि जयंत चौधरी दंश झेल चुके हैं इसलिए उन्हें यह सब याद आ रहा है. मुजफ्फरनगर, कैराना और शामली में क्या हुआ था. 2013 की घटना को कोई नहीं भूल सकता है. 

जिन्ना-पाकिस्तान पर दिया जवाब

साध्वी ने कहा कि हमलोग तो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्ना को भी वो लोग ही चुनाव में लेकर आए. वो लोग जो भी बयान दे रहे है वो बौखलाहट में दे रहे हैं. क्योंकि वो लोग जीतेंगे नहीं. उनके पैर लड़खड़ा चुके हैं. साध्वी ने पूछा कि क्या पकिस्तान हमारा दुश्मन नहीं है जो आए दिन हमारे सैनिकों की छाती को भूनता रहता है. आतंकवादियों को भेजता रहता है. लेकिन वो जैसे बात कर रहे हैं जैसे उन्हें सैनिकों के प्रति संवेदना नहीं है.  

मायावती को भी सुनाई खरी-खोटी

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के साथ साध्वी ने बीएसपी नेता मायावती को भी आड़े हाथों लिया. जो चुनाव लड़ रहा है उसे प्रचार में उतरना चाहिए लेकिन क्या कारण है कि वो अब तक नहीं निकली थीं. मायावती को ओर याद रखना चाहिए जो घटना उनके साथ घटी थी.  2017 में आये दो बबुआ आए, 2019 में आ गये बुआ-बबुआ और अब दो लड़के फिर आ गए हैं वह भी लड़कर देख लें, इस बार सभी का सफाया हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget