एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने पर रुद्रप्रयाग को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, ऐसे की गई थी पहल

Kedarnath Dham: प्रशासन की इस पहल से हिमालय को पर्यावरण प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से भी बचाया गया. पूरे यात्रा सीजन के दौरान 33 हजार से अधिक की प्लास्टिक की बोतलें इकठ्ठा की गई.

Rudraprayag News: विश्व विख्यात केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) के दौरान प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक की बोतलों पर क्यूआर कोड लागू करने और पर्यावरण को प्लास्टिक से किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिये गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्लास्टिक की बोतल इकठ्ठा कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की गई पहल को राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल इंडिया का थर्ड सिल्वर पुरस्कार प्राप्त हुआ है.

प्रशासन की इस पहल का जहां देश-विदेश में स्वागत हुआ है, वहीं हिमालय को पर्यावरण प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से भी बचाया गया. पूरे यात्रा सीजन के दौरान 33 हजार से अधिक की प्लास्टिक की बोतलें इकठ्ठा की गई. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यह पुरस्कार मिलने पर जिला प्रशासन, तहसील ऊखीमठ, रिसायकल संस्था और समस्त जनपद वासियों को बधाई दी है.

पर्यावरण को बचाने के लिए की गई पहल
बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा पर इस बार रिकार्ड तोड 16 लाख यात्री पहुंचे थे. यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण हिमालयी क्षेत्र केदारनाथ में कूढे़ के ढेर भी लग गए और इस कूड़े से हिमालय को बुग्यालों को नुकसान पहुंचने लगा. प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से पर्यावरण को बचाने के लिए प्रशासन ने हैदराबाद की एक संस्था के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू की. इस पहल के अनुसार गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्रत्येक दुकानों में बिकने वाली प्लास्टिक की बोतलों पर क्यूआर कोड़ लागू किया गया. 

इसके तहत जो भी यात्री अपने साथ प्लास्टिक की बोतल ले गया, उसको दस रूपये अतिरिक्त देने पड़े और बोतल को वापस लाने पर उसके दस रूपये वापस लौटाये गये. अगर कोई यात्री बोतल वापस नहीं लाया तो उसको प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए कर्मचारी की ओर से इकठ्ठा किया गया. 

इस प्रकार प्रशासन की इस पहल से हिमालय क्षेत्र को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचाया गया. प्रशासन की इस मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया और डिजिटल इंडिया के रूप में तृतीय पुरस्कार दिया गया. मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफोर्मेशन ट्रेक्नोलॉजी की ओर से जिले को यह पुरस्कार सात जनवरी को दिल्ली में देश की राष्ट्रपति देंगी.

दुकानों में क्यूआर कोड लागू किए गए
केदारनाथ के उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि 6 मई 2022 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर रिसायकल संस्था ने ऊखीमठ तहसील प्रशासन, नगर पंचायत केदारनाथ, सुलभ इंटरनेशनल और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के कर्मचारियों के साथ मिलकर मंदिर परिसर के पास की कुछ दुकानों से प्रोजेक्ट शुरु किया था. सफल परीक्षण के बाद गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच सभी दुकानों में क्यूआर कोड लागू किए गए. 

दूसरे चरण में यह सिस्टम चोपता-तुंगनाथ मार्ग पर लागू किया गया, जहां इस प्रयोग को और गति मिली. केदारनाथ, चोपता-तुंगनाथ और देवरियाताल मार्ग पर अब तक 33,307 प्लास्टिक बोतलें संस्था के काउन्टर पर इकठ्ठा की गई हैं. जबकि 1181 व्यवसायियों को 92,300 क्यूआर कोड वितरण किए जा चुके हैं. जिन दुकानों की क्यूआर कोड लगी बोतलें पूरी नहीं बिकी हैं, वे आने वाले समय में भी बेची जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें:-

Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी को दूसरी जेल में किया गया शिफ्ट, प्रशासन ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget