एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: केदारनाथ में बन रहे प्लाजा का तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध, पदाधिकारियों ने DM से की मुलाकात

Kedarnath News: तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि 2015 से अब तक जिन भी भूमि स्वामियों से जो भी अनुबंध हुए हैं, पहले उन्हें पूर्ण किया जाए. उसके बाद नए भवन स्वामियों से वार्ता की जाए.

Rudraprayag News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में चल रहे निर्माण कार्यो में प्लाजा निर्माण का तीर्थ पुरोहितों ने विरोध जताया है. तीर्थ पुरोहितों की मानें तो केदारनाथ में स्मार्ट सिटी का कोई औचित्य नहीं है. मास्टर प्लान के तहत केदारनाथ में निर्माण कार्य होने चाहिए, जिसमें तीर्थ पुरोहितों की राय-शुमारी जरूरी है. तीर्थ पुरोहित केदारनाथ की भौगोलिक परिस्थिति से विज्ञ हैं.

केदारनाथ में आवास विहीन तीर्थ पुरोहितों को आवास उपलब्ध करवाने समेत कई मुद्दों को लेकर केदारसभा के पदाधिकारियों ने डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग है, ताकि समय से तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं का समाधान हो सके. 

डीएम से की गई मुलाकात
केदार सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात की. इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि जिन तीर्थ पुरोहितों के पास केदारनाथ में रहने के लिए अभी तक आवास नहीं हैं, उन्हें शीघ्र आवास उपलब्ध करवाए जाएं. 

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि 2015 से अब तक जिन भी भूमि स्वामियों से जो भी अनुबंध हुए हैं, पहले उन्हें पूर्ण किया जाए. उसके बाद नए भवन स्वामियों से वार्ता की जाए. केदारनाथ में बन रहे प्लाजा का सम्पूर्ण तीर्थ पुरोहित समाज ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 या इसके बाद जिन भी भवनों का पूर्ण रूप से अधिग्रहण किया गया, रोजगार की दृष्टि से उन भवन स्वामियों से वार्ता कर उचित न्याय किया जाए. 

तीर्थ पुरोहितों ने आगे कहा कि साल 2013 की आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए पौराणिक मंदिर जैसे लक्ष्मीनारायण मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, उदक कुण्ड का पुनर्निर्माण जल्द शुरू किया जाए. स्वच्छता की दृष्टि से यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ स्थायी शौचालयों का निर्माण किया जाए.ताकि केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनी रहे.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: AIMIM और ओवैसी को यूपी में लगेगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बीएसपी में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget