एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ में मौसम मेहरबान, कई दिनों से बर्फबारी न होने से निर्माण कार्य हुआ तेज

केदारनाथ धाम में दिसंबर महीने में बर्फबारी नहीं हुई और इस वजह से यहां निर्माण कार्य में तेजी आई है. अनुकूल मौसम का फायदा उठाते हुए प्रशासन समय रहते निर्माण कार्य पूरा करने में जुटा हुआ है.

UP News:  बीते कई दिनों से विश्व विख्यात केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में बर्फबारी नहीं हो रही है. बर्फबारी न होने के कारण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य में तेजी आई है. दिसंबर का मध्य आ चुका है लेकिन अभी तक धाम की पहाड़ियों पर बर्फ नहीं गिरी है. बर्फबारी न होने से पुनर्निर्माण कार्य करने और वायु सेना के चिनूक हेलीकाप्टर से सामान पहुंचाने में मदद मिल रही है. निर्माम कार्य में 300 श्रमिकों को लगाया गया है. 

 वैसे देखा जाए तो इस वक्त तक केदारनाथ धाम बर्फ से ढंक जाता है. इन दिनों धाम में चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है. बीते अक्टूबर महीने में कपाट बंद होने के समय धाम में जमकर बर्फबारी हुई थी. तब से धाम में रुक-रुककर  बर्फबारी जारी है. हालांकि  मौसम खराब होने पर बर्फ गिर भी रही है तो वह जम नहीं रही है. ऐसे में धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से चल रहे हैं. धाम में इन दिनों केदारनाथ मास्टर प्लान के तहत द्वितीय चरण के कार्य चल रहे हैं. द्वितीय चरण के कार्यों में धाम में आस्था पथ, ईशानेश्वर महादेव मंदिर निर्माण, मंदाकिनी और सरस्वती नदी के तटों पर घाट निर्माण, अस्पताल निर्माण शामिल हैं. धाम में चल रहे काम के लिए वायु सेना के चिनूक हेलीकाप्टर से सामग्री पहुंचाई जा रही है. 

2023 की यात्रा से पहले हो रही यह तैयारी

2023 का यात्रा सीजन खुलने से पहले कई कामों को पूरा किया जाना है. ऐसे में इस बार मौसम भी मददगार साबित हो रहा है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि दिसंबर का महीना चल रहा है और मौसम अभी साथ दे रहा है. धाम में 300 से अधिक मजूदर काम कर रहे हैं. ऐसे में जल्दी से जल्दी कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. भारी सामान को चिनूक हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Haridwar: हंगामे की भेंट चढ़ी नगर निगम की बोर्ड बैठक, धरने पर बैठे BJP पार्षद, मेयर पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget