एक्सप्लोरर

UP News: 4 दिनों के गोरखपुर दौरे पर आएंगे RSS चीफ मोहन भागवत, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में स्वयंसेवकों के लिए चार तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है. प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षण में जिला स्तर और विभाग स्‍तर के स्वयंसेवक शामिल होते हैं.

Gorakhpur News: देशभर में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के ठीक बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में प्रदेश के चार क्षेत्रों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का जुटान होना प्रारंभ हो गया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम और संघ शिक्षा वर्ग विशेष में स्वयंसेवकों को संघ की रीति-नीति और समाज के समझ ज्वलंत चुनौतियों को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा. बुधवार को कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम में सम्मिलित होने के लिए संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंच रहे हैं. इन चार दिनों के प्रवास के दौरान सरसंघ चालक अलग-अलग सत्र में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे सरसंघ चालक के कार्यक्रम को देखते हुए संघ पदाधिकारी ने तैयारी को पूरा कर लिया है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में स्वयंसेवकों के लिए चार तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है. प्रारंभिक वर्ग प्रशिक्षण में जिला स्तर और विभाग स्‍तर के स्वयंसेवक शामिल होते हैं. संघ शिक्षा वर्ग सामान्य के अलावा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ता विकास पर आयोजित किया जाता है. कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय हर वर्ष नागपुर में आयोजित किया जाता है. संघ की दृष्टि से प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसमें शाखा से लेकर संघ के विस्तार और स्वयंसेवकों को सेवा संपर्क प्रचार समन्वय और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. पिछले तीन बार कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम काशी प्रांत में आयोजित किया गया था. इस बार गोरख प्रांत में इसका आयोजन चल रहा है.

अवधेश प्रसाद ने दिया इस्तीफा, BJP से अयोध्या सीट छीनकर बने हैं सांसद

300 स्वयंसेवक लेंगे हिस्सा
इसमें काशी-गोरखपुर अवध और कानपुर के लगभग 300 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं. कार्यकर्ता विकास वर्ग और संघ शिक्षा वर्ग विशेष 3 जून से शुरू हुआ है. कार्यकर्ता विकास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर चिउटहा मानीराम और संघ शिक्षा वर्ग विशेष सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सूर्यकुंड में चल रहा है. प्रशिक्षण के दौरान संघ के कई अखिल भारतीय पदाधिकारी भी यहां पहुंचकर स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे हैं. बुधवार को सरसंघ चालक मोहन भागवत भी कार्यकर्ता विकास वर्ग में सम्मिलित होने के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं. सरसंघ चालक दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे. इसके बाद वे सरस्वती शिशु मंदिर चिउटहा मानीराम में कार्यकर्ता विकास वर्ग में हिस्सा लेने के लिए वहां के लिए प्रस्थान करेंगे. चार दिवस की प्रवास के दौरान सरसंघचालक अलग-अलग सत्र में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे.

ये माना जा रहा है कि सरसंघ चालक संघ के विस्तार पर जोर देने के साथ ही हालिया लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा कर सकते हैं. सामाजिक सरोकारों में स्वयंसेवक जी किस तरह अपनी भूमिका निभा सकते हैं. इसको लेकर भी सरसंघ चालक मार्गदर्शन कर सकते हैं. सरसंघ चालक के कार्यक्रम को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम में अधिकृत लोगों के अलावा किसी अन्य के प्रवेश की अनुमति नहीं है. संघ शिक्षा वर्ग का समापन 18  जून व कार्यकर्ता विकास वर्ग का समापन 24 जून को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
Embed widget